ठाणे: मुंब्रा में 1.5 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, नाइजीरिया और तंजानिया के 5 नागरिक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Nigerian and Tanzanian Nationals Arrested: ठाणे पुलिस ने मुंब्रा में 1 करोड़ रुपये की MD ड्रग्स ज़ब्त की है। इस मामले में एक नाइजीरियाई नागरिक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
5 citizens of Nigeria and Tanzania arrested in Mumbra seized MD drugs
ठाणे के मुंब्रा में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार नाइजीरियाई और तंजानिया के पांच नागरिकसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

MD Drugs Seized in Mumbra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ठाणे जोन-1 पुलिस ने मुंब्रा इलाके में छापेमारी करते हुए एक नाइजीरियाई नागरिक समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लगभग 1.5 करोड़ रुपये कीमत की प्रतिबंधित एमडी ड्रग्स जब्त की है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

डीसीपी बालासाहेब पाटिल ने दी जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए ठाणे ज़ोन-1 के पुलिस उपायुक्त (DCP) बालासाहेब पाटिल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुंब्रा के सम्राट नगर इलाके में कुछ विदेशी नागरिक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं और वहां रह रहे हैं।

इस इनपुट के आधार पर डिटेक्शन ब्रांच की टीम ने तुरंत कार्रवाई की और संदिग्धों के ठिकाने पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स बरामद की, जिसकी बाजार में कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।

5 citizens of Nigeria and Tanzania arrested in Mumbra seized MD drugs
मुंबई के गरीब नगर में रेलवे ने 94 ढांचों पर चलाया बुलडोजर, बांद्रा टर्मिनस का होगा विस्तार

तंजानिया और नाइजीरिया से जुड़े हैं तार

पुलिस पूछताछ और शुरुआती तफ्तीश में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपियों में से तीन लोग तंजानिया के नागरिक हैं और एक आरोपी नाइजीरिया का रहने वाला है। पुलिस अब इन सभी विदेशी नागरिकों के भारत में प्रवेश, उनके वीजा की वैधता, पासपोर्ट की जानकारी और यहां रहने के असली कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

इसके साथ ही, ठाणे पुलिस यह भी खंगाला जा रहा है कि क्या इनके खिलाफ देश के किसी अन्य हिस्से में पहले से कोई आपराधिक मामले दर्ज हैं या नहीं।

अदालत ने 5 नवंबर तक भेजा पुलिस कस्टडी में

DCP बालासाहेब पाटिल ने बताया कि सभी आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 5 नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

5 citizens of Nigeria and Tanzania arrested in Mumbra seized MD drugs
औकात में रहो... शिवसेना विधायक निलेश राणे ने BJP नेता नवनाथ बन को लताड़ा, तो एकनाथ शिंदे को देनी पड़ी हिदायत

अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट की आशंका

डीसीपी बालासाहेब पाटिल ने यह भी संकेत दिए हैं कि ठाणे पुलिस इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि क्या यह मामला किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी रैकेट से जुड़ा हुआ है। यह नेटवर्क मुंबई और ठाणे के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में किसे ड्रग्स सप्लाई कर रहा था, पुलिस इसका पूरा डेटाबेस खंगाल रही है। इस खुलासे के बाद स्थानीय पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स सेल मिलकर इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है।