धाराशिव के 2 लाख किसान परिवारों तक पहुंचेगी दिवाली की खुशियां, प्रताप सरनाईक और एकनाथ शिंदे ने दिखाई हरी झंडी

Eknath Shinde Shiv Sena: सूखे से प्रभावित धाराशिव के करीब 2 लाख किसान परिवारों के लिए शिवसेना ने दिवाली राशन किट भेजने की पहल की। एकनाथ शिंदे ने सहायता ट्रक को हरी झंडी दिखाई।
Pratap Sarnaik and Eknath Shinde   Shiv Sena
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पहल परिवहन मंत्री और धाराशिव के पालकमंत्री प्रताप सरनाईक ने की।

  • किट में चीनी, मैदा, सूजी, बेसन और डालडा शामिल हैं।

  • दीये, उबटन, लक्ष्मी के पदचिह्न और नए साल का कैलेंडर भी दिया जाएगा।

  • शिंदे ने कहा कि अगले छह महीने तक किसान परिवारों के चूल्हे जलते रहने चाहिए।

Dharashiv Farmers Diwali Ration Kits: महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसान परिवारों की दिवाली काली न हो इसके लिए शिवसेना ने कमर कसी है। संकट से जूझ रहे धाराशिव जिले के करीब दो लाख किसान परिवारों को दिवाली के लिए आवश्यक सामग्री भेजने की पहल पालकमंत्री व राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने की है।

गुरुवार को उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे ने इस विशेष ‘दिवाली राशन किट’ सहायता ट्रक को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस पहल में परिवहन मंत्री एवं शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक तथा युवासेना के कार्याध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक ने सहयोग दिया है।

6 महीने तक किसानों के घर का चूल्हा नही बुझेगा

कार्यक्रम के दौरान एकनाथ शिंदे ने किसानों की कठिन परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए शिवसैनिकों से भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में प्राकृतिक आपदाओं और सूखे के कारण किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

ऐसे समय में केवल आश्वासन देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि मदद सीधे किसानों के घरों और खेतों तक पहुंचनी चाहिए। शिंदे ने कहा कि आने वाले 6 महीने तक हर किसान के घर का चूल्हा हम सभी के सहयोग से जलता रहना चाहिए। किसी भी किसान को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए सरकार के साथ शिवसेना हर किसान के घर जाएगी।

Pratap Sarnaik and Eknath Shinde   Shiv Sena
पुणे मनपा के स्कूलों में बढ़ेंगे CCTV कैमरे, सुरक्षा पर खर्च होंगे करीब 2 करोड़ रुपये

उन्होंने शिवसैनिकों से गांव-गांव और खेतों तक पहुंचकर किसानों को संबल देने तथा उनके दुख-दर्द में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिवसेना की पहचान केवल राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि संकट में आम लोगों की मदद के लिए आगे आने की भी है।

राहत सामग्री के साथ भरोसा पहुंचाने की पहल

मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि दिवाली केवल रोशनी और मिठाइयों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। सूखे की मार झेल रहे किसानों के घरों का अंधेरा दूर करना और उनके बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Pratap Sarnaik and Eknath Shinde   Shiv Sena
महाराष्ट्र में अब सूर्यास्त के बाद भी काम आएगी सौर ऊर्जा, महावितरण की बैटरी परियोजना ने बनाया रिकॉर्ड

किट में चीनी, मैदा, सूजी, बेसन, डालडा, दीये, उबटन, लक्ष्मी के पदचिह्न और नए साल का कैलेंडर सहित विभिन्न सामग्री शामिल है।