मीरा भाईंदर मनपा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

क्या आपका प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है? मीरा-भाईंदर मनपा की बड़ी कार्रवाई, पानी कनेक्शन कटने से मचा हड़कंप

MBMC Property Tax: मीरा-भाईंदर मनपा ने रिकॉर्ड 243 करोड़ का टैक्स वसूला, लेकिन अब बकायेदारों पर गाज गिर रही है। पूरी बिल्डिंग का पानी काटे जाने से नागरिकों में भारी आक्रोश है।

आकाश मसने

Mira Bhayandar Property Tax Collection News: ठाणे जिले की मीरा-भाईंदर नगर निगम (MBMC) शहर के विकास को रफ्तार देने के नाम पर इन दिनों एक्शन मोड में है। एक तरफ जहां प्रशासन ने चालू वित्त वर्ष में 243.40 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कर संग्रह कर अपनी पीठ थपथपाई है, वहीं दूसरी ओर बकायेदारों के खिलाफ की जा रही 'सामूहिक' कार्रवाई ने शहर में विवाद खड़ा कर दिया है।

मीरा भाईंदर मनपा ने शहर के विकास को गति देने के लिए नागरिकों से समय पर संपत्ति कर भुगतान करने की अपील की है। मनपा ने 23 मार्च तक ही 243.40 करोड़ रुपए का कर संग्रह कर अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है, जो नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संपत्ति कर शहर की बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, जल आपूर्ति, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह समय पर कर अदा कर शहर के विकास में सहयोग करे।

टैक्स भरने ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध

मीरा भाईंदर मनपा द्वारा कर भुगतान प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसका सकारात्मक असर देखने को मिला है। 1,59,464 संपत्ति धारकों ने 128.91 करोड़ रुपए ऑनलाइन जमा किए जबकि 1,44,768 संपत्ति धारकों ने 114.48 करोड़ रुपए ऑफलाइन (नकद चेक) के माध्यम से भुगतान किया, डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग से न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ रही है।

बकायेदारों पर सख्ती शुरू

मनपा ने चेतावनी दी है कि बकाया कर न भरने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसमें नोटिस जारी करना, पानी के कनेक्शन जब्त करना या काटना जैसी कार्रवाइयां शामिल हैं। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे ऐसी कार्रवाई से बचने के लिए तुरंत कर का भुगतान करें।

मनपा की सख्ती से नाराजगी

वहीं मनपा की सख्ती से लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। कुछ इमारतों में आधे से अधिक लोगों ने संपत्ति कर का भुगतान कर दिया है, कुछ लोगों ने भुगतान नहीं किया है। मनपा के कर्मचारी उन इमारतों के पानी के कनेक्शन काट रहे हैं, जिससे नाराज लोगों का कहना है कि कुछ लोगों की गलती की सजा पूरे इमारत के लोगों को क्यों दी जा रही?

अंतिम अपील

मीरा-भाईंदर नगर निगम ने सभी नागरिकों से 31 मार्च 2026 से पहले अपना संपत्ति कर जमा करने की अपील की है, ताकि शहर के विकास कार्यों को और मजबूती मिल सके।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा