Chorbagan Sorbojonin Stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार रात दुर्गा पूजा के दौरान चोरबागान सर्वजनिन पंडाल में भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। रिपोर्टों के मुताबिक, कम से कम 25 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। कुछ खबरों में 17 लोगों की मौत का दावा किया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटनास्थल पर जूते, बैग और पानी की बोतलें बिखरी नजर आईं। दमकल और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ लोगों की हालत गंभीर होने की भी खबर है।