Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

IMD Weather Alert: मानसून के अंतिम चरण में IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, यूपी, बिहार और पहाड़ी इलाकों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।
Weather Alert
आज का मौसम(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया।

  • कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 85 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

  • उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई।

  • बिहार के पटना समेत कई जिलों में मौसम बिगड़ने की आशंका है।

Aaj ka Mausam 18 October 2026: देश में मानसून अब अपने आखिरी चरण में है, लेकिन इससे पहले मौसम ने एक बार फिर अपना करवट बदला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत देश के करीब 16 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी तूफान चलने की चेतवनी जारी की है। IMD के मुताबिक, इस दौरान कुछ इलाकों में 70 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, 18 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इसके अलावा पूर्वी भारत में बिजली गिरने और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में बारिश के साथ आंधी की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में मध्यम बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई गई है। इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। तेज हवाओं और बारिश के कारण लोगों को आवाजाही के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यूपी के 20 जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतवानी दी है। इनमें  अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, मथुरा, बिजनौर, ज्योतिबा फुले नगर, आगरा, मिर्जापुर, जौनपुर, गोरखपुर, सोनभद्र, मऊ, कानपुर, बहराइच, आजमगढ़, प्रयागराज और देवरिया में मौसम खराब रहने की आशंका है। वहीं, लखनऊ में भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। 

Weather Alert
Mumbai Weather Update : सुहानी सुबह लेकिन खराब AQI, जानिए कैसा रहने वाला है गुरुवार का मौसम

बिहार में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

बिहार में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। पटना, गया, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, किशनगंज और कटिहार में मौसम बिगड़ने की संभावना है। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चेतावनी 

IDM ने पहाड़ी राज्यों के लिए बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक,   उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर और ऋषिकेश में भारी बारिश तथा तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, ऊना और सिरमौर में बारिश तथा तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने के साथ मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियां परेशानी बढ़ा सकती हैं। पहाड़ी मार्गों पर निकलने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

Weather Alert
MP Weather : एमपी में 3 दिन से जारी है आंधी-बारिश का दौर, 15 जिलों में अलर्ट, 20 अक्टूबर के बाद बढ़ेगी ठंडक

पश्चिम बंगाल में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

पश्चिम बंगाल में भी मौसम का असर व्यापक रूप से देखने को मिल सकता है। कोलकाता, मालदा, हुगली, नादिया, दार्जिलिंग, उत्तर 24 परगना, मुर्शिदाबाद, हावड़ा और जलपाईगुड़ी में भारी बारिश तथा तेज आंधी की चेतावनी दी गई है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com