

Amit Shah Kolkata Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ कालीघाट काली मंदिर पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना करने के बाद वह मुक्तारामबाबू स्ट्रीट स्थित चोरबगान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार को हुए भगदड़ में घायल हुए लोगों से मिलने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल जाएंगे।
उत्तरी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण पंडाल का एक हिस्सा ढह गया था, जिसके बाद भगदड़ मचने से अब तक 19 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को ही पश्चिम बंगाल पहुंचे थे, जहां उन्हें आज दुर्गा पुजा में शामिल होने के साथ कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे। लेकिन हादसे के बाद उन्हें अपना दो दिवसीय दौरा रद्द कर दिया। अमित शाह आज कोलकाता पहुंचे, जहां वो पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ कालीघाट काली मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
इसके बाद दोनों नेता कोलकाता के अपोलो अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने हादसे में घायल लोगों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शरद्वत मुखर्जी मौजूद रहे।
इससे पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार प्रत्येक मृतक के परिवार को 2.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी देगी। इसके अलावा, हादसे में घायल हुए लोगों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी और उन्हें 5 लाख रुपये का अतिरिक्त मुआवजा भी दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, कोलकाता पुलिस ने घटना के समय का CCTV फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है। फुटेज की जांच में भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही बरतने वाला जो भी व्यक्ति सामने आएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चाहे वह पूजा समिति का सदस्य हो, वॉलंटियर, पुलिसकर्मी, अस्थायी होमगार्ड या निजी सुरक्षा एजेंसी का कर्मचारी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
प्रधानमंत्री ने घटना पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया। वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।
पीएम मोदी ने कहा कि कोलकाता में भगदड़ की घटना बेहद दुखद है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है।