Census 2027 (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

मीरा-भाईंदर: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, आयुक्त ने किया प्रशिक्षण का निरीक्षण

Mira Bhayandar Census Training: मीरा-भाईंदर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, आयुक्त ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया; यह भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी।

आंचल लोखंडे

Census 2027 India: मीरा- भाईंदर मनपा क्षेत्र में जनगणना 2027 की तैयारियां अब तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। मनपा द्वारा आयोजित प्रशिक्षण प्रक्रिया का हाल ही में प्रधान जनगणना अधिकारी आयुक्त राधाविनोद शर्मा ने प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

जनगणना के प्रथम चरण में मकानों की सूचीकरण एवं आवास गणना को सफल, सटीक और व्यवस्थित ढंग से लागू करने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने प्रशिक्षण ले रहे गणनाकर्मियों और पर्यवेक्षकों से संवाद किया, उनके प्रश्नों का समाधान किया और पूरी प्रक्रिया में सटीकता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

गणनाकर्मी और पर्यवेक्षक कार्य करेंगे

इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान के लिए कुल 2065 गणनाकर्ताओं और 345 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इनके प्रभावी प्रशिक्षण के लिए 34 फील्ड प्रशिक्षकों को तैनात किया गया है, जो चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत आयुक्त पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं, जबकि उपायुक्त (मुख्यालय) नगर जनगणना अधिकारी के रूप में समन्वय संभाल रहे हैं। मनपा की सभी 06 प्रभाग समितियों में संबंधित प्रभाग अधिकारियों को प्रभार अधिकारी बनाया गया है, जिनके निर्देशन में गणनाकर्मी और पर्यवेक्षक कार्य करेंगे।

घर-घर जाकर जानकारी इकठ्ठा

प्रशिक्षण में घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रह, मोबाइल आधारित एंट्री, डेटा सत्यापन, गोपनीयता बनाए रखने और नागरिकों से संवाद के शिष्टाचार जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जनगणना 2027 देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा भी दी गई है। मीरा- भाईंदर क्षेत्र में स्व-गणना की अवधि 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक निर्धारित की गई है। इसके बाद 16 मई से 14 जून 2026 तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी