AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (सोर्सः सोशल मीडिया) 
सोलापुर

सोलापुर में ओवैसी का एल्गार, कहा-एक दिन हिजाब पहनने वाली लड़की देश की प्रधानमंत्री बनेगी!

Asaduddin Owaisi: सोलापुर में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने चुनावी सभा में कहा कि एक दिन हिजाब पहनने वाली लड़की भारत की प्रधानमंत्री बनेगी, साथ ही महायुति सरकार पर तीखा हमला बोला।

आंचल लोखंडे

Solapur Elections: भारत के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा, इस सवाल पर राजनीतिक चर्चाएं हमेशा होती रहती हैं। लेकिन AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोलापुर में जो बयान दिया, उसने राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर हलचल मचा दी। “एक दिन ऐसा ज़रूर आएगा…” कहते हुए ओवैसी ने भविष्य के प्रधानमंत्री पद को लेकर बड़ा दावा किया। शुक्रवार को सोलापुर में नगर निगम चुनाव प्रचार अपने चरम पर था। इसी दौरान ओवैसी ने सभा को संबोधित करते हुए संविधान की भावना को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के संविधान में लिखा है कि केवल एक धर्म का व्यक्ति प्रधानमंत्री बन सकता है, लेकिन भारत के संविधान में सभी समुदायों को समान अधिकार दिए गए हैं। हो सकता है हम उस दिन यहां न हों, लेकिन एक दिन ऐसा ज़रूर आएगा जब हिजाब पहनने वाली लड़की भारत की प्रधानमंत्री बनेगी।” उनके इस बयान पर सभा में मौजूद लोगों ने ज़ोरदार तालियों के साथ समर्थन जताया।

महायुति सरकार पर भी तीखा हमला: ओवैसी

ओवैसी का भाषण केवल भविष्य की बातों तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने मौजूदा महायुति सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “सोलापुर में पेट्रोल की कीमत 104 रुपये प्रति लीटर है, लेकिन अगर कोई इसकी कीमत पर सवाल उठाता है, तो उसे तुरंत ‘बांग्लादेशी’ कह दिया जाता है।”उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार की तिकड़ी पर संविधान के अनुसार नहीं, बल्कि नफ़रत की राजनीति के सहारे शासन करने का आरोप लगाया।

सरकार दलितों और अल्पसंख्यकों की मित्र नहीं: ओवैसी

इतना ही नहीं, ओवैसी ने कहा कि यह सरकार दलितों और अल्पसंख्यकों की मित्र नहीं है। किसानों की आत्महत्याएं बढ़ रही हैं, लेकिन सत्ताधारी दल को इससे कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने सोलापुर की जनता से आगामी 15वें नगर निगम चुनाव के ज़रिए इस “साज़िश” का जवाब देने की अपील की। अब देखना यह होगा कि ओवैसी का ‘हिजाब’ बयान चुनावी राजनीति में कितना असर डालता है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी