प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के सवाल पर भड़कते अरविंद सावंत (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

'आपने कॉन्ट्रेक्ट लिया है क्या...', पत्रकार के सवाल पर भड़के अरविंद सावंत, जानें प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या हुआ

Arvind Sawant Press Conference: दिल्ली में शिवसेना (यूबीटी) की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार के एक सवाल पर अरविंद सावंत उखड़ पड़े। आइए जानते है प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा क्या हुआ।

आकाश मसने

Arvind Sawant Lashed Out At Journalist Question: उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) में हुई फूट के बीच पार्टी के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने आज सुबह दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राउत ने पाला बदलने वाले सांसदाें और भाजपा, एकनाथ शिंंदे की पार्टी पर जमकर हमला बोला। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव गुट के लोकसभा सांसद अरविंद सावंत, अनिल देसाई और राजाभाऊ वाजे भी मौजूद थे। वहीं, एक पत्रकार के सवाल पर अरविंद सावंत का गुस्सा फूट पड़ा।

आज दिल्ली में शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा संजय राउत के आधिकारिक आवास पर पार्टी में टूट और ऑपरेशन टाइगर को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें संजय राउत के अलावा उद्धव गुट के लोकसभा सांसद अरविंद सावंत, अनिल देसाई और राजाभाऊ वाजे भी मौजूद थे। इस पत्रकार आखिर में एक सवाल पूछ लिया जिस पर अरविंद सावंत आगबबूला हो गए। आइए जानते है प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा क्या हुआ।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यों भड़के अरविंद सावंत?

दरअसल दिल्ली में संजय राउत के आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने ही वाली थी कि एक पत्रकार ने एक पूछ लिया। पत्रकार ने पूछा कि जो लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं उनका कहना है कि उद्धव ठाकरे मिलने का भी समय नहीं देते इसलिए वे छोड़कर जा रहे हैं। इस सवाल पर संजय राउत और अरविंद सावंत आगबबूला हो गए।

अरविंद सावंत ने झल्लाते हुए पत्रकार से कहा कि ये किसने कहा उसका नाम बताओ, उस सासंद का नाम लो। ऐसे नहीं चलेगा। आपने कॉन्ट्रेक्ट लिया है क्या? जिसने बोला है उसका नाम लेकर बात करो। इससे माहौल गर्म हो गया और सावंत इसके बाद वहां से उठकर चले गए।

संजय राउत ने क्या कहा?

इस दौरान संजय राउत ने शिवसेना (यूबीटी) टूट की खबरों पर कहा कि मैं पूरे यकीन के साथ कहता हूं कि हमारे सभी सांसद अभी एकजुट हैं और हमारे साथ हैं। हमने सभी सांसदों से अलग-अलग बातचीत की है। उन्होंने साईं बाबा, देवी तुलजा भवानी और अपनी माताओं की कसम खाई है कि वे पार्टी नहीं छोड़ेंगे। अगर ऐसी कसम खाने के बाद भी कोई पार्टी की पीठ में छुरा घोंपता है या धोखा देता है, तो महाराष्ट्र की जनता और शिव सैनिक उन्हें सड़कों पर घूमने नहीं देंगे। वे उन्हें बख्शेंगे नहीं।

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त