शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम (pic credit; social media) 
महाराष्ट्र

TRF आतंकी संगठन घोषित, संजय निरुपम ने किया स्वागत, बोले- पहलगाम में हुए आतंकी...

Sanjay Nirupam News: संजय निरुपम ने अमेरिका द्वारा टीआरएफ को आतंकवादी संगठन घोषित करने का स्वागत किया है। साथ ही राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा पर जमकर निशाना साधा।

सोनाली चावरे

TRF declared terrorist organization: अमेरिका ने पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। अमेरिका के इस कदम का शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम सराहनीय है, लेकिन केवल इससे समस्या का समाधान नहीं होगा।

उन्होंने पाकिस्तान से सवाल किया कि टीआरएफ जैसे संगठन का जन्म उसके देश में कैसे हुआ, जबकि वह आतंकवाद से संबंध न होने का दावा करता है। पाकिस्तान हमेशा दावा करता है कि उसका आतंकवाद से कोई संबंध नहीं, अब उसे जवाब देना चाहिए कि टीआरएफ जैसे संगठन का जन्म पाकिस्तान में कैसे हुआ।

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी TRF ने ली थी। यह पाकिस्तान से निकला एक नया आतंकवादी संगठन है। अमेरिका ने TRF को आतंकवादी संगठन घोषित कर ब्लैक लिस्ट में शामिल किया है, जो निश्चित रूप से स्वागतयोग्य निर्णय है। पाकिस्तान बार-बार दावा करता है कि उसका आतंकी घटनाओं से कोई लेना-देना नहीं है, उसे अब जवाब देना चाहिए कि जिस TRF को अमेरिका ने ब्लैक लिस्ट में डाला है उसका जन्म पाकिस्तान में हुआ है।

ब्लैकलिस्ट करने से बात नहीं बनेगी

केवल ब्लैकलिस्ट करने से बात नहीं बनेगी, अमेरिका को भी पाकिस्तान से सवाल पूछने चाहिए और इस संगठन के प्रायोजकों, संस्थापकों व संचालकों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। संजय निरुपम ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान का हवाला देती है, लेकिन चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप लगाकर वह अपनी ही बातों का खंडन करती है।

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर सवाल उठाना गलत

संजय निरुपम ने कहा, "चुनाव आयोग संविधान का हिस्सा है और उसकी स्वायत्तता संविधान में स्पष्ट है। फिर भी राहुल गांधी और कांग्रेस जिस तरह आयोग पर सवाल उठाते हैं, उससे लगता है कि वे संवैधानिक व्यवस्था को नहीं मानते। वे खुद को संविधान से ऊपर समझते हैं, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। लोकतंत्र में चुनाव संवैधानिक प्रक्रिया के तहत होते हैं और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। संजय निरुपम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा पर हरियाणा में जमीन घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार के दौरान कांग्रेस हाईकमान के दबाव में वाड्रा को जमीन दी गई, जिसके आधार पर उन्होंने कारोबार खड़ा किया। जो सही होता है, उसे डरने की जरूरत नहीं। गलत करने वाला ही सच्चाई छिपाने की कोशिश करता है। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और सच जल्द सामने आएगा।

रॉबर्ट वाड्रा अपने कारनामों का दे जवाब

रॉबर्ट वाड्रा को जांच एजेंसियों पर आरोप लगाने के बजाय अपने कृत्यों का जवाब देना चाहिए। महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में विधायकों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट और गाली-गलौज की घटना को निरुपम ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपरा के खिलाफ है और इसे इतिहास में काले दिन के रूप में याद किया जाएगा।

संजय निरुपम ने इस घटना के लिए एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड द्वारा भाजपा विधायक पर लगाए गए आरोपों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा,जनप्रतिनिधियों को अपने आचरण का ध्यान रखना चाहिए। जनता उनसे आदर्श व्यवहार की अपेक्षा करती है। मैं सभी नेताओं से संयम बरतने और आरोप-प्रत्यारोप से पहले सोच-समझकर बोलने की अपील करता हूं। (News Source - आईएएनएस)

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा