-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Haryana »
- Ed Files Chargesheet Against Robert Vadra In Shekhopur Land Deal Case
रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED ने फाइल की चार्जशीट, 43 संपत्तियां की जब्त
- Written By: Saurabh Pal
Enforcement Directorate ने प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट फाइल की है। इसके अलावा उनकी 43 से ज्यादा संपत्तियों को जब्त किया है। जिनकी कीमत करीब 36 करोड़ आंकी गई है।

रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः प्रियंका गांधी के पति करोबारी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसके अलावा उनकी 43 से ज्यादा संपत्तियों को जब्त कर लिया है। जब्त संपत्तियों की कीमत करीब 36 करोड़ रुपये आंकी गई है। वाड्रा के खिलाफ ईडी का यह एक्शन शिकोहपुर लैंड डील मामले लिया गया है। इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप है। इसकी जांच ईडी को सौंपी गई है।
ईडी द्वारा बनाई गई चार्जशीट में रॉबर्ट वाड्रा के अलावा कुछ अन्य कंपनियों के भी नाम हैं। यह मामला हरियाणा के गुरुग्राम के शेखोपुर में हुई लैंड डील से जुड़ा हुआ है। इसमें जमीन डीएलएफ के नाम ट्रांसफर की गई थी।
इस लैंड डील में उछाला जाता है भूपेंद्र हुड्डा का नाम
सम्बंधित ख़बरें
दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब अगस्त 2027 तक संभालेंगे कमान
CM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
कॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
यह पूरा मामला हरियाणा के मानेसर-शिकोहपुर की लैंड डील का है। अब इस इलाके को गुरुग्राम के सेक्टर-83 के रूप में जाना जाता है। इस लैंड डील में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का भी नाम उछाला जाता है। क्योंकि यह डील उन्हीं के कार्यकाल में हुई थी। तब राज्य और केंद्र में दोनों सरकारें कांग्रेस की थी। यह लैंड डील 2008 में स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से हुई थी। इस कंपनी के रॉबर्ट पहले डायरेक्टर हुआ करते थे।
7.5 करोड़ की जमीन 4 साल बाद 58 करोड़ में बेंची
इस लैंड डील में 3.5 एकड़ जमीन ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से महज 7.5 करोड़ में खरीदी गई थी। 4 साल बाद इसी जमीन को सितंबर 2012 में कंपनी ने डीएलएफ को 58 करोड़ रुपये में बेचा था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब आईएस अधिकारी अशोक खेमका ने जमीन की खारिज दाखिल को ही रद्द कर दिया। खारिज दाखिल में जमीन बेंचने वाले व्यक्ति का नाम आधिकारिक रूप से हटा दिया जाता है और खरीदने वाले यानी नए मालिक के नाम जमीन आधिकारिक रूप से ट्रांसफर हो जाती है। इस प्रक्रिया को खारिज दाखिल कहते हैं।
ये भी पढ़ें-बेंगलुरु भगदड़: RCB और विराट कोहली जिम्मेदार! कर्नाटक सरकार ने सौंपी रिपोर्ट
प्रियंका गांधी के साथ वाड्रा गए थे ईडी ऑफिस
इसी मामले में ईडी ने 14 जुलाई को वाड्रा से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की थी। यह पूछताछ ईडी ने लंदन स्थित आर्म्स डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में की थी। इस दौरान वाड्रा सुबह 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी में ईडी दफ्तर तक आईं थीं। उनका बयान PMLA के तहत दर्ज किया गया था। पूछताछ खत्म होने के बाद ईडी ने कहा था कि अभी वाड्रा को फिर से बुलाया जा सकता है। क्योंकि उन्होंने संजय भंडारी और उसके परिवार से रिश्ते के बारे में खुलकर जवाब नहीं दिया।
Ed files chargesheet against robert vadra in shekhopur land deal case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














