पुणे ग्रैंड टूर (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune Grand Tour: आवारा कुत्तों से खतरा, मनपा-पुलिस अलर्ट मोड में

Pune Grand Challange Cycling Race से पहले मार्ग पर आवारा कुत्तों और चूहों की बढ़ती आवाजाही चिंता का कारण बनी। मनपा और पुलिस ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आवारा कुत्तों का मुद्दा गरमाया हुआ है, इसी बीच, आगामी पुणे ग्रैंड चैलेंज दूर अंतरराष्ट्रीय साइकिल प्रतियोगिता के लिए भी आवारा कुत्तों ने नई चुनौती खड़ी कर दी है।

प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने आशंका जताई है कि 19, 21 और 23 जनवरी को आयोजित होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के निर्धारित मार्गों पर आवारा कुत्तों और चूहों की अनियंत्रित आवाजाही के कारण साइकिल चालकों को अप्रत्याशित कठिनाइ‌यों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे दुर्घटना की आशंका है।

210 अंतरराष्ट्रीय फेडरेशनों को निमंत्रण

इस खतरे को देखते हुए, सभी संबंधित एजेंसियां एक सुरक्षित और बाधा रहित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय हो गई है। पुलिस और महानगर पालिका (मनपा) प्रशासन मिलकर आवारा कुत्तों को रोकने के लिए योजना बना रहे हैं। मनपा ने प्रतियोगिता से एक सप्ताह पहले ही आवारा कुत्तों को पकड़ने का काम शुरू करने की तैयारी कर ली है। प्रतियोगिता के लिए 210 अंतरराष्ट्रीय साइकिल फेडरेशनों को निमंत्रण भेजे गए है, यह प्रतियोगिता 437 किलीमीटर लंबे मार्ग पर चार चरणों में होगी, जो लगभग 250 गांवों से होकर गुजरेगी।

समीक्षा बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

मंगलवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित एक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, सह आयुक्त रंजन कुमार शमी और मनपा के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में आवारा जानवरों से होने वाली संभावित बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह तय हुआ कि प्रतियोगिता के दौरान ये मार्ग निजी वाहनों के लिए बंद रहेंगे, लेकिन सड़कों पर मौजूद आवारा जानवरों से साइकिल चालकों को खतरा हो सकता है। इसके बाद संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें