- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Global Capability Center Gcc Hub Development Infrastructure Traffic
Pune बनेगा जीसीसी की राजधानी, ट्रैफिक समाधान और विकास योजनाओं को गति
Pune को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर की राजधानी बनाने के लिए राज्य सरकार और मनपा ने ट्रैफिक समाधान और जीसीसी विस्तार पर व्यापक योजना पेश की है। पुणे में 700 किलोमीटर की विकास योजना प्रस्तावित हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

पुणे न्यूज (सौ. डिजाइन फोटो )
Pune News In Hindi: आने वाले समय में पुणे को वैश्विक सुविधा केंद्र (ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंसटर जीसीसी) की राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही, शहर में उद्योग व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा।
यह विश्वास मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निवेश और नीति सलाहकार कौस्तुभ धवसे और पुणे महानगरपालिका आयुक्त नवल किशोर राम ने व्यक्त किया है। मराठा चेंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर (एमसीसीआईए) द्वारा आयोजित ‘पुणे ग्लोबल फैसिलिटी सेंटर’ (जीसीसी) परिषद में धवसे और राम ने महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल (एमआईडीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ पी वेलरासू के साथ उद्यमियों से संवाद किया। मनपा के अतिरिक्त आयुक्त पृथ्वीराज बी। पी। और एमसीसीआईए के महानिदेशक प्रशांत गिरबने भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
यातायात जामः प्राथमिकता से होगा समाधान
पुणे में जीसीसी के विकास की दिशा में सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक शहर का ट्रैफिक जाम है। मनपा आयुक्त नवल किशोर राम ने स्वीकार किया कि पुणे शहर देश के सबसे अधिक भीड़ वाले शहरों में चौथे स्थान पर है और शहर के सबसे अधिक 400 जीसीसी वाले क्षेत्रों विमाननगर, खराड़ी और हडपसर में ही सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
देश की सबसे ऊंची मेट्रो लाइन का काम तेज, पश्चिम व मध्य रेलवे को करेगी क्रॉस, 42 मीटर का स्टील स्पैन हुआ लांच
परतवाडा मामले में तीसरी पीडिता आई सामने, एसआईटी को दिया बयान
अमरावती में पारा 46.8 डिग्री, भीषण गर्मी का कहर, पारा 46.8 पर पहुंचा, हीट वेव अलर्ट
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर शिव प्रेमियों में रोष, गोंदिया में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्
उन्होंने आगे कहा कि आगामी समय में पुणे को राष्ट्रीय जीसीसी हब बनाने पर जोर दिया जाएगा और इसमें आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा, आयुक्त राम ने बताया कि पुणे में पहले से ही 24-25 प्रतिशत यानी 400 जीसीसी मौजूद हैं। उन्होंने पुणे की विशेषता बताते हुए कहा कि जहां बेंगलुरु कौशल (स्किल्स) के लिए और हैदराबाद गति (स्पीड) के लिए जाना जाता है, वहीं पुगे में दोनों का संतुलित मेल है।
कुशल जनशक्ति के बल पर किया जाएगा विकास
कौस्तुभ ध्वसे ने इस दौरान मुंबई का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्ष 2000 से 2010 के दौरान किराए में भारी वृद्धि के कारण कई आईटी कंपनिया बेगलुरु और हैदराबाद चली गई थी। हालांकि, अब यह स्थिति बदल रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के कारण अगले दो वर्षों में पुणे का कायाकल्य देखने को मिलेगा।
धवसे ने इस बात पर जोर दिया कि महाराष्ट्र के विकास का भार अकेले मुंबई नहीं उठा सकती है, और पुणे को भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। उन्होंने पुर्ण को बुद्धिजीवियों का शहर बताते हुए कहा कि कनेक्टिविटी, भौगोलिक स्थिति, कुशल जनशक्ति और बुनियादी ढांचे के बल पर पुणे को जीसीसी राजधानी के रूप में विकसित करना पूरी तरह से संभव है।
32 सड़कों पर 80% ट्रैफिक लोड
उन्होंने बताया कि लगभग 80% ट्रैफिक केवल 32 सड़कों पर होती है। प्रभावी उपायों से 30-35% जाम कम हुआ है, पुणे में 700 किलोमीटर की विकास योजना की सड़कें प्रस्तावित हैं, जिनमें से कात्रज-कोंढवा रोड सहित दस सड़कें पूरी की जाएंगी।
ये भी पढ़ें :- Pune: खराड़ी-केशवनगर ब्रिज का काम तेज, मनपा ने मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा
पुणे को वैश्विक सुविधा केंद्र की राजधानी बनाने का यह दृष्टिकोण न केवल शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि इसे – वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख व्यापार और प्रौद्योगिकी न केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी मदद करेगा।
– नवल किशोर राम, मनपा आयुक्त
Pune global capability center gcc hub development infrastructure traffic
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल चुनाव: ‘अब बदलाव चाहिए…’, PM Modi की रैली में उमड़ा जनसैलाब; लोगों ने बताया क्यों चाहिए TMC से मुक्ति
Apr 26, 2026 | 08:52 PMKKR vs LSG मैच में भारी बवाल! अंगकृष रघुवंशी के आउट होने के तरीके पर मचा हंगामा, जमीन पर दे मारा बल्ला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 08:52 PMबंगाल छोड़ देंगी ममता बनर्जी…बंगाल चुनाव पर सियासत तेज, हरियाणा के मंत्री ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Apr 26, 2026 | 08:39 PMप्रफुल्ल हिंगे पर बरसे वैभव सूर्यवंशी! लगातार 4 छक्के जड़ने के बाद कहा- ‘मैं सिर्फ बल्ले से देना चाहता था जवाब’
Apr 26, 2026 | 08:37 PMगुवाहाटी हाईकोर्ट से लगा झटका तो सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे पवन खेड़ा; क्या मिलेगी गिरफ्तारी से राहत?
Apr 26, 2026 | 08:26 PMदेश की सबसे ऊंची मेट्रो लाइन का काम तेज, पश्चिम व मध्य रेलवे को करेगी क्रॉस, 42 मीटर का स्टील स्पैन हुआ लांच
Apr 26, 2026 | 08:23 PMजगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी; क्या CM सम्राट चौधरी पूरा कर पाएंगे अपना कार्यकाल? जानें क्या कहा!
Apr 26, 2026 | 08:18 PMवीडियो गैलरी

गुजरात में निकाय चुनाव मतदान जारी, 4.18 करोड़ वोटर 41° गर्मी में करेंगे मतदान
Apr 26, 2026 | 03:14 PM
West Bengal Election: राहुल गांधी ने बंगाल में पीएम मोदी और टीएमसी को दी खुली चेतावनी
Apr 26, 2026 | 02:56 PM
बिहार की राजनीति में ‘निशांत’ की एंट्री! तेजस्वी ने नीतिश को घेरा तो बेटे ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Apr 26, 2026 | 02:00 PM
जबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PM
रायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PM
भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM













