प्रतीकात्मक तस्वीर  
पुणे

Pune में रफ्तार का कहर: 24 घंटे में दो सड़क हादसे, महिला और युवक की मौत

Pune Accident News: पुणे शहर में तेज रफ्तार वाहन जानलेवा साबित हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कात्रज और वाघोली में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: शहर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों के भीतर वाघोली और कात्रज इलाके में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और एक 18 वर्षीय युवक की जान चली गई।

इन घटनाओं ने शहर की सड़कों पर बढ़ती असुरक्षा को एक बार फिर उजागर कर दिया है। फिलहाल दोनों मामलों में संबंधित पुलिस जांच कर रही है। तेज रफ्तार बाइक ने ली युवक की जान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना कात्रज के जांभुलवाड़ी रोड पर हुई।

पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय आर्यन रामदास आधवडे अपने दोस्त अनिकेत चोरगे के साथ रात करीब आठ बजे सड़क किनारे पैदल जा रहा था। इसी दौरान एक बेहद तेज रफ्तार दोपहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही घायल को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

इस मामले में आर्यन के चाचा मोहन हरिभाऊ आधवडे की शिकायत पर आंबेगांव पुलिस ने फरार बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस उपनिरीक्षक डोईफोडे मामले की गहन जांच कर रहे हैं और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

डंपर की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

दूसरी दुर्घटना वाघोली के आव्हालवाडी फाटा परिसर में दोपहर करीब एक बजे हुई। दिघी निवासी अरुण हनुमंत नोनंदकर (38) अपनी पत्नी प्रतिभा (38) के साथ टू-व्हीलर से जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में प्रतिभा नीनंदकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस उपनिरीक्षक शिवशंकर राघु घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें