Pune Rail Mega Block: महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे से ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल रेलवे पुणे क्षेत्र में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक करीब 16 दिनों का मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक लेने जा रहा है।
इस दौरान 42 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी, जबकि 25 ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा। इसके अलावा कई ट्रेनों को रास्ते में ही टर्मिनेट किया जाएगा या उनका शुरुआती स्टेशन बदला जाएगा।
इस मेगा ब्लॉक का असर लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ-साथ पुणे-दौंड, पुणे-लोनावला लोकल और DEMU सेवाओं पर भी पड़ेगा। ऐसे में पुणे, हडपसर, दौंड, लोनावला और आसपास के इलाकों से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का ताजा रनिंग स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए।
सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, हडपसर और घोरपड़ी के बीच तीसरी रेल लाइन को चालू करने के लिए यह बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान पुणे और हडपसर यार्ड में इंजीनियरिंग, सिग्नलिंग, टेलीकम्युनिकेशन और ओवरहेड इक्विपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण काम किए जाएंगे। कार्य के दौरान कुछ रेल लाइनें उपलब्ध नहीं रहेंगी। इसी वजह से ट्रेनों के संचालन में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं।
मेगा ब्लॉक के दौरान अलग-अलग तारीखों पर कुल 42 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें प्रमुख रूप से,12169 पुणे-सोलापुर और 12170 सोलापुर-पुणे 19 से 23 सितंबर और 3-4 अक्टूबर, 12116, 12115, 12114 और 12113: निर्धारित तारीखों पर रद्द,
11041 और 11042: निर्धारित तारीखों पर रद्द, 22105, 22106, 11007, 11008, 11029, 11030,
12127, 12128, 12157, 12158, 11423 और 11424 समेत कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी।
यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीख के अनुसार ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है, क्योंकि सभी ट्रेनें पूरे 16 दिनों के लिए रद्द नहीं हैं।
| ट्रेन नंबर | ट्रेन / रूट | स्थिति / अवधि |
|---|---|---|
| 12169 | पुणे–सोलापुर | 19–23 सितंबर और 3–4 अक्टूबर को रद्द |
| 12170 | सोलापुर–पुणे | 19–23 सितंबर और 3–4 अक्टूबर को रद्द |
| 12116, 12115, 12114, 12113 | विभिन्न रूट | निर्धारित तारीखों पर रद्द |
| 11041, 11042 | विभिन्न रूट | निर्धारित तारीखों पर रद्द |
| 22105, 22106 | विभिन्न रूट | निर्धारित तारीखों पर रद्द |
| 11007, 11008 | विभिन्न रूट | निर्धारित तारीखों पर रद्द |
| 11029, 11030 | विभिन्न रूट | निर्धारित तारीखों पर रद्द |
| 12127, 12128 | विभिन्न रूट | निर्धारित तारीखों पर रद्द |
| 12157, 12158 | विभिन्न रूट | निर्धारित तारीखों पर रद्द |
| 11423, 11424 | विभिन्न रूट | निर्धारित तारीखों पर रद्द |
| 71407, 71408 | पुणे–दौंड DEMU | 19 सितंबर–4 अक्टूबर तक रद्द |
| 71411, 71412 | पुणे–दौंड सेक्शन | अलग-अलग तारीखों पर रद्द |
| 71404, 71405 | पुणे–दौंड सेक्शन | अलग-अलग तारीखों पर रद्द |
| 71401, 71402 | पुणे–दौंड सेक्शन | अलग-अलग तारीखों पर रद्द |
| 71413, 71419, 71420 | पुणे–दौंड सेक्शन | अलग-अलग तारीखों पर रद्द |
| 99812, 99818, 99813, 99820, 99821 | पुणे–लोनावला सबअर्बन | 4 अक्टूबर को रद्द |
| 71441, 71442 | अहमदनगर–बीड़ DEMU | 5 अक्टूबर को रद्द |
मेगा ब्लॉक का सीधा असर लोकल और DEMU यात्रियों पर भी पड़ेगा। पुणे-दौंड सेक्शन में 71407 और 71408 पुणे-दौंड DEMU 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी। 71411, 71412, 71404, 71405, 71401, 71402, 71413, 71419 और 71420 अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी।
वहीं पुणे-लोनावला सबअर्बन सेवाओं में 99812, 99818, 99813, 99820 और 99821 ट्रेनें 4 अक्टूबर को रद्द रहेंगी। इसके अलावा 71441 और 71442 अहमदनगर-बीड़ DEMU 5 अक्टूबर को नहीं चलेंगी।
ब्लॉक के दौरान करीब 25 ट्रेनों को उनके नियमित मार्ग के बजाय वैकल्पिक रूट से चलाया जाएगा।
12221 पुणे-हावड़ा 19 सितंबर और 3 अक्टूबर को डायवर्ट रूट से चलेगी।
वहीं 12222 हावड़ा-पुणे 3 अक्टूबर को मनमाड-इगतपुरी-कल्याण- पनवेल-कर्जत-लोणावला होते हुए पुणे पहुंचेगी।
22159 CSMT-MGR चेन्नई सेंट्रल 19 से 23 सितंबर और 4 अक्टूबर को कल्याण-इगतपुरी-मनमाड-दौंड रूट से चलेगी। सतारा-दादर ट्रेन का रूट बदलेगा,11028 सतारा-दादर 3 अक्टूबर को सतारा-जेजुरी-पुणे-लोणावला मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन सतारा से रात 10:30 बजे रवाना होगी।
मेगा ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य तक नहीं ले जाया जाएगा। उन्हें रास्ते के स्टेशनों पर ही समाप्त किया जाएगा। कुछ ट्रेनों को उनके सामान्य शुरुआती स्टेशन के बजाय दूसरे स्टेशन से चलाया जाएगा।
22944 इंदौर-दौंड: 18 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खड़की में टर्मिनेट होगी।
22943: 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खड़की से दोपहर 3:40 बजे चलेगी।
20495 जोधपुर-हडपसर: निर्धारित तारीखों पर खड़की में समाप्त होगी।
20496: खड़की से शाम 7:40 बजे रवाना होगी।
17014 काजीपेट-हडपसर: कुछ तारीखों पर दौंड तक चलेगी, जबकि 3 अक्टूबर को इसका सफर कुर्डुवाडी तक सीमित रहेगा।
17013: 4 अक्टूबर को कुर्डुवाडी से चलेगी।
इसके अलावा 12158, 11026, 22846, 22172 और 20162 जैसी ट्रेनें भी अलग-अलग तारीखों पर दौंड में ही समाप्त होंगी।
वहीं 12157, 11025, 22845 और 22171 जैसी ट्रेनें दौंड से शुरू होंगी। इनमें 22845 दौंड से सुबह 11:52 बजे और 22171 शाम 4:15 बजे रवाना होगी।
| ट्रेन नंबर | ट्रेन / रूट | बदलाव |
|---|---|---|
| 12221 | पुणे–हावड़ा | 19 सितंबर और 3 अक्टूबर को डायवर्ट रूट से चलेगी |
| 12222 | हावड़ा–पुणे | 3 अक्टूबर को मनमाड–इगतपुरी–कल्याण–पनवेल–कर्जत–लोनावला होकर पुणे पहुंचेगी |
| 22159 | CSMT–MGR चेन्नई सेंट्रल | 19–23 सितंबर और 4 अक्टूबर को कल्याण–इगतपुरी–मनमाड–दौंड रूट से चलेगी |
| 11028 | सतारा–दादर | 3 अक्टूबर को सतारा–जेजुरी–पुणे–लोनावला रूट से चलेगी |
| 22944 | इंदौर–दौंड | 18 सितंबर–3 अक्टूबर तक खड़की में टर्मिनेट |
| 22943 | — | 19 सितंबर–4 अक्टूबर तक खड़की से दोपहर 3:40 बजे चलेगी |
| 20495 | जोधपुर–हडपसर | निर्धारित तारीखों पर खड़की में टर्मिनेट |
| 20496 | — | खड़की से शाम 7:40 बजे रवाना |
| 17014 | काजीपेट–हडपसर | कुछ तारीखों पर दौंड तक; 3 अक्टूबर को कुर्डुवाडी तक सीमित |
| 17013 | — | 4 अक्टूबर को कुर्डुवाडी से चलेगी |
| 12158, 11026, 22846, 22172, 20162 | विभिन्न रूट | अलग-अलग तारीखों पर दौंड में टर्मिनेट |
| 12157, 11025, 22845, 22171 | विभिन्न रूट | दौंड से शुरू होंगी |
| 22845 | — | दौंड से सुबह 11:52 बजे रवाना |
| 22171 | — | दौंड से शाम 4:15 बजे रवाना |
| 12939 | — | खड़की से शाम 5:35 बजे चलेगी |
| 12493 | — | खड़की से सुबह 11:10 बजे चलेगी |
| 11425 | — | जेजुरी से चलेगी |
| 20674 | — | सतारा से चलेगी |
| 99814, 99824 | — | शिवाजीनगर से चलेंगी |
कुछ सेवाओं को उनके सामान्य स्टेशन के बजाय दूसरे स्टेशनों से चलाया जाएगा। इनमें 12939- खड़की से शाम 5:35 बजे, 12493 खड़की से सुबह 11:10 बजे,11425-जेजुरी से
20674- सतारा से 99814 और 99824- शिवाजीनगर से चलने वाली सेवाएं शामिल हैं।
अगर आप पुणे स्टेशन, हडपसर, दौंड, लोनावला या आसपास के स्टेशनों से इस अवधि में ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, तो स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर चेक करें। सिर्फ ट्रेन नंबर और निर्धारित समय देखकर स्टेशन न निकलें। मेगा ब्लॉक के कारण आपकी ट्रेन रद्द हो सकती है या दूसरे रूट से चल सकती है।