पुणे: रेल्वे स्टेशन पर गांजा पी रहे बदमाशों को टोकना पड़ा भारी, कोयते से काटा पुलिसकर्मी का गला

Pune Railway Station Koyta Gang Attack: पुणे रेलवे स्टेशन पर गांजा पीने से रोकने पर बदमाशों ने पुलिस कांस्टेबल अक्षय बांबल का कोयते से गला चीरा, कांस्टेबल की हालत गंभीर।
Police Constable Akshay Bambal
पुणे रेलवे स्टेशन परिसर और अक्षय बांबल(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Police Constable Akshay Bambal Injured Pune: महाराष्ट्र के पुणे में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब खाकी वर्दी भी महफूज नहीं नजर आ रही है। पुणे रेलवे स्टेशन परिसर में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल पर 'कोयता गैंग' से जुड़े बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। रेलवे ट्रैक के पास गांजा पी रहे बदमाशों की टोली को टोकने पर बदमाशों ने धारदार कोयते से हमला कर पुलिस कांस्टेबल का गला चीर दिया। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे शहर और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

गांजा पीने से रोकने पर किया हमला

प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घायल पुलिस कांस्टेबल का नाव अक्षय बांबल है। वे पुणे रेलवे स्टेशन परिसर में अपनी नियमित गश्ती ड्यूटी पर थे। उसी दौरान उन्हें रेलवे पटरियों के पास कुछ असामाजिक तत्व खुलेआम गांजा पीते हुए दिखाई दिए। कांस्टेबल अक्षय बांबल ने जब उनके पास जाकर उन्हें वहां से हटने और नशा करने से मना किया, तो नशे में धुत अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने पास रखे तेजधार कोयते से सीधे उनके गले पर वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े।

अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल कांस्टेबल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद आम नागरिकों में सवाल उठ रहे हैं कि जब सरेआम पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा?

Police Constable Akshay Bambal
पिंपरी-चिंचवड़ में मुला नदी सुधार का काम ठप, अब 350 करोड़ की निधि से पवना नदी सुधार का काम होगा शुरू

पुणे में लगातार बढ़ रहे कोयता गैंग के हमलों और गिरोहबंदी (Gang War) से पुलिस की विश्वसनीयता पर आंच आ रही है। पुणे पुलिस की अलग-अलग टीमें फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और स्टेशन इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com