दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

Diwali-Chhath Special Trains: दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र को जोड़ेंगी।
Festival Special Trains 2026
भारतीय रेलवे त्योहार के लिए 4 विशेष ट्रेनें चलाएगी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Festival Special Trains 2026: भारत में त्योहार का सीजन आते ही सबसे बड़ी समस्या उन लोगों को उठानी पड़ती है, जिन्हें किसी दूसरे शहर या राज्य से अपने अपने शहर या राज्य जाना होता है। भारतीय रेसले ने इसी समस्या को समझते हुए यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे ने दिवाली और छठ जैसे त्योहारों के लिए  चार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

जानकारी के मुकाबिक, इन ट्रेनों का संचालन सितंबर और अक्टूबर 2026 से शुरू होगा और नवंबर के अंत तक जारी रहेगा। इससे दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

किन-किन शहरों के बीच चलेगी नई ट्रेन 

रेलवे की ओर से आनंद विहार टर्मिनल से लौकहा बाजार और पाटलिपुत्र के लिए ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा योग नगरी ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर और हजरत निजामुद्दीन से दादर के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इन ट्रेनों में यात्रियों की जरूरत के अनुसार एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। दादर जाने वाली ट्रेन में केवल एसी कोच होंगे।

आनंद विहार से लौकहा बाजार के बीच नई ट्रेन

भारतीय रेलवे की ओर से पहली ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल और लौकहा बाजार के बीच रोजाना चलेगी। ट्रेन संख्या 04014 आनंद विहार से 16 सितंबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04013 लौकहा बाजार से 17 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी।

ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल

दूसरी ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश और मुजफ्फरपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल के रूप में चलेगी। ट्रेन संख्या 04314 ऋषिकेश से 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04313 मुजफ्फरपुर से प्रत्येक सोमवार को 5 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी।

हजरत निजामुद्दीन-दादर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

तीसरी ट्रेन हजरत निजामुद्दीन और दादर के बीच सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल होगी। ट्रेन संख्या 04002 हजरत निजामुद्दीन से 13 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04001 दादर से 15 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।

आनंद विहार-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन

चौथी ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल और पाटलिपुत्र के बीच रोजाना चलेगी। ट्रेन संख्या 04096 आनंद विहार से 1 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04095 पाटलिपुत्र से 2 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस ट्रेन को दिवाली और छठ मानने के लिए बिहार जाने वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर चलाया गए है।

Festival Special Trains 2026
रेलवे कर्मियों की मुस्तैदी से टले हादसे, GM रामाश्रय पाण्डेय ने 6 कर्मचारियों को किया सम्मानित

रेलवे द्वारा इन चार स्पेशल ट्रेनों से त्योहारों के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को पहले से अधिक विकल्प मिल जाएंगे। इसके अलावा त्योहारों के सीजन में रेवले पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार भी कम हो जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com