बीजेपी छोड़ने पर ही विलय संभव! रोहित पवार की शर्त से NCP विलय की चर्चा फिर तेज

Maharashtra Politics News: रोहित पवार ने कहा कि अजित पवार गुट यदि बीजेपी का साथ छोड़ता है, तभी एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर विचार संभव है। कांग्रेस ने इसे आंतरिक मामला बताया।
Unity is possible only if the Ajit Pawar faction parts ways with the BJP: Rohit Pawar's significant statement
रोहित पवार सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

NCP Merger Rumors Rohit Pawar Statement: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी NCP के दोनों गुटों के संभावित विलय की चर्चाओं के बीच शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार के बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। रोहित पवार ने कहा है कि अजित पवार गुट यदि भारतीय जनता पार्टी (BJP) का साथ छोड़ता है, तभी दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस गुटों के एक साथ आने की संभावना बन सकती है।

BJP से अलग होने पर ही साथ आने के संकेत

रोहित पवार के इस बयान को दोनों गुटों के बीच संभावित राजनीतिक समझौते को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अजित पवार गुट के BJP से अलग होने की स्थिति में ही दोनों पक्षों के एक साथ आने का रास्ता खुल सकता है। उनके बयान के बाद NCP के दोनों गुटों के विलय को लेकर चल रही अटकलों को एक बार फिर हवा मिल गई है।

पार्टी पर नियंत्रण को लेकर भी दावा

रोहित पवार ने पार्टी के भीतर नियंत्रण को लेकर भी गंभीर दावे किए। उन्होंने कहा कि प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे की ओर से पार्टी पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिशों के संबंध में वह पहले भी सबूत सामने रख चुके हैं।

उनके इस बयान से NCP के भीतर नेतृत्व और संगठनात्मक नियंत्रण को लेकर पुरानी खींचतान फिर चर्चा में आ गई है।

Unity is possible only if the Ajit Pawar faction parts ways with the BJP: Rohit Pawar's significant statement
Mumbai Crime Branch: इम्तियाज खत्री को धमकी देने वाला गिरफ्तार, POK में परिवार के कनेक्शन की जांच तेज

कांग्रेस ने बताया NCP का आंतरिक मामला

रोहित पवार के बयान पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला बताया। वडेट्टीवार ने कहा कि रोहित पवार महाराष्ट्र के हित और प्रगतिशील विचारों के लिए काम कर रहे हैं।

महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ी हलचल

अजित पवार और शरद पवार के नेतृत्व वाले NCP के दोनों गुटों के बीच संभावित राजनीतिक समीकरण को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है। ऐसे में रोहित पवार का BJP से अलग होने को लेकर दिया गया बयान राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, दोनों गुटों के औपचारिक विलय को लेकर अभी कोई अंतिम घोषणा सामने नहीं आई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com