सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Maharashtra: पुणे महाराष्ट्र का ग्रोथ इंजन, 30-35 हजार करोड़ का मोबिलिटी प्लान तैयार

Pune News: ‘पुणे का प्रगतिपर्व’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने करीब 3,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और पुणे को महाराष्ट्र का प्रमुख ग्रोथ इंजन बताया।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गणेश कला क्रीड़ा मंच में आयोजित 'पुणे का प्रगतिपर्व' कार्यक्रम में लगभग तीन हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया।

इस दौरान सीएम फडणवीस ने कहा कि पुणे महाराष्ट्र का 'ग्रोथ इंजन' है। उन्होंने कहा किया कि आमतौर पर हर राज्य का एक ही ग्रोथ इंजन होता है, लेकिन महाराष्ट्र के पास नवी मुंबई और पुणे जैसे दो शक्तिशाली 'ग्रोथ इंजन' मौजूद हैं।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल, राज्यमंत्री माधुरी मिसाल, विधायक हेमंत रासने, विधायक कांबले, विधायक योगेश टिलेकर, आयुक्त नवल किशोर राम, पुणे महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त, वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की उपस्थिति में लगभग तीन हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं लोकहित की हैं और आम नागरिक के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने वाली हैं।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने घोषणा की है कि पुणे के लिए 30 से 35 हजार करोड़ रुपये का एक व्यापक मोबिलिटी प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी विकास कार्य बिना योजना के नहीं किया जाना चाहिए। इसी सोच के तहत पुणे के लिए सुव्यवस्थित मोबिलिटी प्लान बनाया गया है।

पुणे को बनाया जाएगा टिकाऊ शहरः सीएम

आगामी समय में लगभग 200 किलोमीटर तक मेट्रो नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। शहर में 32 मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण होने से औसत गति में प्रति घंटे 5 से 10 किलोमीटर तक की बढ़ोतरी संभव होगी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि पुणे को एक टिकाऊ शहर बनाने के लिए जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जाइका) के माध्यम से 2,000 करोड़ रुपये की निवेश परियोजना लागू की जा रही है। शहर में बड़े पैमाने पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किए जा रहे हैं। इस्स्से शुद्ध किए गए पानी का उपयोग सिंचाई के लिए किया जा सकेगा और बांधों का पानी पीने के लिए सुरक्षित रखा जा सकेगा।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें