पुणे गणेश विसर्जन ट्रैफिक डायवर्जन, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

Pune Ganesh Visarjan: विसर्जन से पहले ही बंद हुए रास्ते, पुणे-पिंपरी में ट्रैफिक डायवर्जन से बढ़ी परेशानी

Pune Traffic Diversions: गणेश विसर्जन से पहले पुणे पुलिस द्वारा समय से पूर्व बैरिकेड्स लगाने पर नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। पिंपरी-चिंचवड़ में भी व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।

रूपम सिंह

Pune Ganesh Visarjan Traffic Restrictions: पुणे में गणेश विसर्जन जुलूस को देखते हुए पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। 25 सितंबर को होने वाले विसर्जन के दौरान प्रमुख जुलूस मार्गों पर चरणबद्ध तरीके से वाहनों की आवाजाही रोकी जा रही है। पुणे ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मुख्य विसर्जन मार्गों पर 17 प्रमुख सड़क हिस्सों को अलग-अलग समय पर बंद किया गया है।

सुबह से ही प्रमुख रास्तों पर प्रतिबंध

लक्ष्मी रोड, शिवाजी रोड, तिलक रोड, बाजीराव रोड, कुमठेकर रोड और केलकर रोड समेत कई मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। लक्ष्मी रोड पर संत कबीर चौक से अलका टॉकीज चौक के बीच सुबह 5 बजे से यातायात बंद किया गया, जबकि अन्य मार्गों पर सुबह 9 से 11 बजे के बीच चरणबद्ध प्रतिबंध लागू हुए।

गणेश विसर्जन की मुख्य मिरवणूक लक्ष्मी रोड, तिलक रोड, कुमठेकर रोड और केलकर रोड से होकर अलका टॉकीज चौक की ओर जाती है। भीड़ और जुलूस की स्थिति के अनुसार पुणे ट्रैफिक को अलग-अलग जंक्शन से डायवर्ट किया जा रहा है।

भारी वाहनों पर 48 घंटे की रोक

पुणे शहर में 25 सितंबर की रात 12:01 बजे से 26 सितंबर की आधी रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस ने वाहन चालकों से जुलूस मार्गों से बचने और निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

पिंपरी-चिंचवड़ में भी ट्रैफिक डायवर्जन

पिंपरी-चिंचवड़ में भी गणेश विसर्जन के कारण भोसरी, निगडी, वाकड़, हिंजवड़ी और पिंपरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोककर वैकल्पिक रास्तों से ट्रैफिक भेजा जा रहा है। खड़की-हैरिस ब्रिज-फुगेवाड़ी मार्ग पर ग्रेड सेपरेटर के इस्तेमाल समेत कई वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं।

वाकड़ और हिंजवड़ी क्षेत्र में भी जंक्शन के अनुसार वाहनों को दूसरे मार्गों की ओर मोड़ा जा रहा है। पिंपरी क्षेत्र में पवनेश्वर मंदिर, सर्जा होटल, कालेवाड़ी ब्रिज, डीलक्स चौक और आसपास के मार्गों पर भी डायवर्जन लागू किया गया है।

नागरिकों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह

विसर्जन जुलूस के आगे बढ़ने के साथ ट्रैफिक प्रतिबंधों का दायरा भी बदल सकता है। इसलिए वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग की योजना बनाएं और मौके पर लगाए गए ट्रैफिक संकेतों तथा पुलिस के निर्देशों का पालन करें। आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को आवश्यकतानुसार प्रतिबंधों से छूट दी गई है।

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति