पुणे में ट्रैफिक से राहत बनी मेट्रो, शनिवार को टूटा राइडरशिप का रिकॉर्ड, स्वारगेट-पिंपरी मार्ग रहा सबसे व्यस्त

Pune Metro Ridership Record: ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या से बचने के लिए नागरिकों ने मेट्रो को चुना। शनिवार और रविवार को 8.77 लाख से अधिक यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया, ₹1.11 करोड़ से अधिक की आय।
pune metro news
पुणे मेट्रो(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pune Metro Swargate Pimpri Chinchwad Route Revenue: गणेशोत्सव के दौरान मध्यवर्ती पुणे में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ट्रैफ़िक जाम और पार्किंग की जटिल समस्या से निपटने के लिए मेट्रो नागरिकों के लिए जीवनदायिनी साबित हुई है।

शनिवार और रविवार, इन दो दिनों के भीतर रिकॉर्ड 8 लाख 77 हजार 377 यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया। इस अभूतपूर्व भीड़ के कारण महामेट्रो को महज दो दिनों में 1 करोड़ 11 लाख 74 हजार 508 रुपये का शानदार राजस्व प्राप्त हुआ।

शनिवार को दर्ज हुई सबसे ज्यादा भीड़

सप्ताहांत के दौरान शनिवार को मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अकेले दिन 4 लाख 78 हजार 477 यात्रियों ने मेट्रो सेवा का लाभ उठाया, जिससे महामेट्रो को 60 लाख 25 हजार 271 रुपये की आय हुई। वहीं रविवार को भी यह सिलसिला जारी रहा और 3 लाख 98 हजार 900 नागरिकों ने सफर किया, जिससे 51 लाख 49 हजार 237 रुपये का राजस्व जमा हुआ।

स्वारगेट-पिंपरी चिंचवड़ रूट बना सबसे व्यस्त

गणपति दर्शन के लिए मध्यवर्ती पेठ इलाकों में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वारगेट-पिंपरी चिंचवड़ मार्ग सबसे पसंदीदा रूट साबित हुआ। इन दो दिनों में अकेले इस कॉरिडोर पर 4 लाख 98 हजार 762 यात्रियों ने यात्रा की। दूसरी ओर, वनाज-रामवाड़ी रूट पर भी भारी भीड़ देखी गई, जहाँ शनिवार को 2 लाख 9 हजार 539 और रविवार को 1 लाख 69 हजार 76 नागरिकों ने सफर किया।

pune metro news
पुणे में पार्किंग महंगी करने की तैयारी, सेंट्रल एरिया में सड़क पर कार पार्किंग 40 रुपये प्रति घंटा

मेट्रो ने बढ़ाई फेरियां और सेवा अवधि

उत्सव के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुणे मेट्रो प्रशासन ने ट्रेनों की फेरियों और परिचालन समय में विस्तार किया है। सड़कों पर लगने वाले घंटों के जाम और गाड़ियों की पार्किंग की झंझट से बचने के लिए अब नागरिक अपने निजी वाहनों को छोड़कर सार्वजनिक परिवहन, विशेषकर मेट्रो को पहली प्राथमिकता दे रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com