पे एंड पार्क (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune की पे-एंड-पार्क नीति को कम रिस्पांस, तीन सड़कों पर केवल एक-एक बोली

Pune मनपा की पे-एंड-पार्क नीति के लिए जारी टेंडर को बेहद कम रिस्पांस मिला। छह सड़कों में से तीन पर एक-एक ठेकेदार ने बोली लगाई, जबकि बाकी पर कोई भी नहीं। प्रशासन को टेंडर फिर जारी करनी होगी।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पुणे मनपा के जनरल बॉडी से मंजूरी मिलने के बावजूद पिछले 7 वर्षों से पेंडिंग सार्वजनिक वाहन पार्किंग नीति (पे एंड पार्क) को प्रायोगिक तौर पर 6 सड़कों पर लागू करने के लिए टेंडर जारी की गई थी।

लेकिन इस टेंडर को बेहद कम रिस्पांस मिला है। टेंडर के तहत 3 सड़कों जंगली महाराज रोड, फग्र्युसन रोड और विमान नगर रोड के लिए प्रत्येक में सिर्फ एक-एक ठेकेदार ने बोली लगाई है। शहर में वाहनों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने और ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के नाम पर महापालिका के सत्ताधारी दल और प्रशासन ने 23 मार्च 2018 को सड़कों पर पे एंड पार्क नीति लागू करने का प्रस्ताव रखा था।

बीजेपी को छोड़कर सभी विपक्षी दलों और विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने इसका विरोध करते हुए जोरदार आंदोलन किए थे। पुणे के नागरिकों की बढ़ती नाराजगी को देखते हुए, सत्ताधारियों ने प्रस्ताव वापस लेने के बजाय एक उप-सूचना के जरिए इसे प्रमुख पांच सड़कों पर प्रायोगिक आधार पर छह महीने के लिए लागू करने का रास्ता अपनाया।

प्रायोगिक सड़कों में शामिल नाम

प्रशासन ने अब छह सड़कों पर प्रायोगिक तौर पर 'पे एड पार्क' की टेंडर जारी की थी, जिनमें ये सड़कें शामिल थीं। जंगली महाराज रोड, फग्र्युसन रोड। लक्ष्मी रोड, बिबवेवाड़ी रोड, बालेवाड़ी हाई स्ट्रीट विमाननगर रोड का शामिल है। परियोजना विभाग के प्रमुख दिनकर गोजारे ने बताया कि तीन सड़कों के लिए कोई बोली नहीं आने के कारण अब फिर से टेंडर जारी करनी होगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें