नवी मुंबई में अब पार्किंग की समस्या नहीं! 22 नए ‘Pay And Park’ स्थल, 3,000 वाहनों को मिलेगा आराम

नवी मुंबई में पार्किंग का मुद्दा एक बहुत बड़ी समस्या बन गया है। जिसके कारण शहर को कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में Navi Mumbai Municipal Corporation ने Pay And Park योजना शुरू की है।
Pay And Park
पे एंड पार्क (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Navi Mumbai News In Hindi: नवी मुंबई की बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के कारण शहर में पार्किंग की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। इसके समाधान के लिए, नवी मुंबई नगर मनपा ने 22 जगहों पर 'पे एंड पार्क' योजना शुरू की है, जिससे 3,000 से ज्यादा वाहनों के लिए पार्किंग की जगह उपलब्ध होगी।

उम्मीद है कि कम से कम इन जगहों पर तो बेतरतीब पार्किंग पर लगाम लगेगी। नवी मुंबई शहर के सभी 8 नो में कमोबेश वाहनों की पार्किंग की समस्या बनी हुई है, इनमें से ऐरोली सीबीडी और कोपरखैरने में पार्किंग की सबसे ज्यादा समस्या है। वाशी में एक बहुमंजिला इमारत और नाले पर विशेष पार्किंग के लिए स्लैब बिछाए गए हैं।

वर्तमान में नियोजित 'पे एंड पार्क' योजना के तहत, सीबीडी बेलापुर और ऐरोली के बीच 22 स्थानों पर पार्किंग स्थलों के प्रबंधन और संचालन के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। दावा है कि 1,368 दोपहिया और 2,768 चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

आवासीय क्षेत्रों में योजना पर विवाद की आशंका

वाशी रेलवे स्टेशन मार्ग और तुर्भे लुन्निजाल कंपनी से इंदिरा नगर तक पे-एंड-पार्क के लिए निविदा जारी की गई हैं। वाशी से कोपरखैरने मार्ग पर बसों की लंबी कतारें देखी जाती हैं और कोपरखैरने सेक्टर-2 महापे की ओर जाने वाले मार्ग पर नाले के पास बसे अवैध रूप से खड़ी रहती हैं।

शहर में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई है, जिससे यातायात की भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी। यह योजना विवादास्पद स्थानों पर सड़कें आवासीय क्षेत्रों में हैं। सीबीडी में दो, नेरुल में छह, वाशी में दो, तुर्भे में 5 और ऐरोली में 7 पार्किंग स्थल हैं। अनुमान है कि इन 22 पार्किंग स्थलों पर लगभग 1,368 दोपहिया और 2,768 चार पहिया वाहन पार्क किए जा सकते हैं। इस नीति से चालकों में अनुशासन आएगा।

नवी मुंबई में बढ़ रही वाहनों की संख्या

  • वाहनों की बढ़ती संख्या और जगह की कमी के कारण, वाहन चालक सड़क के दोनों ओर जहां भी जगह मिलती है, वहां अपने वाहन पार्क कर देते हैं। जिससे यातायात जाम बढ़ जाता है।
  • आंतरिक सड़कें बड़ी होने के बावजूद यह समस्या और भी विकट होती जा रही है। अक्सर वाहन सड़कों पर ही नहीं, बल्कि पाकों और खेल के मैदानों में भी पार्क किए जाते हैं।
  • बढ़ती पार्किंग समस्या के समाधान के रूप में, प्रशासन ने आंतरिक सड़कों पर 'पे एंड पार्क' योजना लागू करना शुरू कर दिया है।