कात्रज- कोढ़वा रोड़ (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

2018 से अटकी परियोजना को मिली रफ्तार, 50 मीटर चौड़ी होगी कात्रज–कोंढवा सड़क

पुणे महानगरपालिका ने शहर को ट्रैफिक से छुटकारा दिलाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके लिए पीएमसी ने कात्रज कोइया सड़क के चौड़ीकरण प्रोजेक्ट पर काम करने का फैसला लिया है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: शहर के दक्षिणी भाग में लगातार बढ़ रहे यातायात के दबाव को कम करने के उद्देश्य से, पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) ने कात्रज कोइया सड़क के चौड़ीकरण परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

इस परियोजना के भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को गति देने के लिए, पीएमसी ने जिलाधिकारी कार्यालय में 470 करोड़ रुपये की राशि जमा कर दी है। पुणे के महापौर नवाल किशोर राम के अनुसार, इस वित्तीय सहायता से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अब तेजी से पूरी होगी, जिससे नागरिकों को यातायात जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, इस महत्वपूर्ण वित्तीय जमावड़े के साथ, कात्रज-कोडवा सड़क परियोजना अब अपनी अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है।

जल्द प्रोजेक्ट पूरी होने की उम्मीद

उम्मीद है कि जल्द ही यह परियोजना पूरी हो जाएगी और पुणे शहर के इस महत्वपूर्ण हिस्से में यातायात सुगम होगा, जिससे दैनिक यात्रियों का जीवन आसान हो जाएगा। कात्रज-कोदवा सड़क के चौड़ीकरण की परियोजना को 31 अक्टूबर 2018 को मंजूरी मिली थी। प्रारंभिक योजना के अनुसार, सड़क की चौड़ाई 84 मीटर रखने का प्रस्ताव था। लेकिन, भूमि अधिग्रहण में आने वाली बाधाओं और परियोजना की बढ़ती लागत को देखते हुए, महानगर पालिका ने परियोजना के दायरे का पुनर्मूल्यांकन किया। इसके परिणामस्वरूप, सड़क की चौड़ाई को 50 मीटर तक कम करने का निर्णय लिया गया, चौड़ाई में कमी लाने से भूमि अधिग्रहण के लिए आवश्यक भूमि का क्षेत्रफल कम हो गया, जिससे भूमि अधिग्रहण की लागत में भी कमी आई। परियोजना के लिए राज्य सरकार द्वारा 140 करोड़ रुपये का फंड पहले ही मनपा को मिल चुका है, जिसे भू मालिकों को मुआवजे के रूप में वितरित किया जाएगा।

30 मीटर चौड़ी होगी सड़क

पुणे मनपा आयुक्त नवल किशोर राम ने कहा है कि कात्रज-कोंढवा सड़क 30 मीटर चौड़ी की जाएगी, इस सड़क के भूमि अधिग्रहण के लिए आवश्यक 470 करोड़ रुपये की राति जिलाधिकारी कार्यर्यालय में जमा करा दी गई है। इससे भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से पूरी होगें और नागरिको को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

आंशिक प्रगति और भविष्य की योजनाएं

शहर की प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति पर पैनी नजर रखने के लिए, आयुक्त नवल किशोर राम ने एक स्वतंत्र सेल (कक्ष) का गठन किया है। इस सेल में कात्रज-कोढ़वा सड़क परियोजना को भी शामिल किया गया है, ताकि इसके विकास की निरंतर निगरानी और त्वरित समाधान सुनिधित किया जा सके, मनपा ने अपने 2025-26 के बजट में भूमि अधिग्रहण के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया है, जो परियोजना को पूरा करने की दिशा में मनपा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कुल मिलाकर, 50 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण के लिए लगभग 94,000 वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है।

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल