पुणे मुंबई हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Union Budget 2026 में हाई-स्पीड रेल का ऐलान, पुणे-मुंबई और पुणे-हैदराबाद कॉरिडोर पर जोर

Pune News: केंद्रीय बजट में सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा हुई। पुणे-मुंबई और पुणे-हैदराबाद कॉरिडोर से यात्रा तेज, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल होगी, आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट में देशभर में सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई है।

बजट ने भारत के परिवहन भविष्य की एक नई तस्वीर पेश की है। इनमें पुणे-मुंबई और पुणे-हैदराबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की विशेष महत्व दिया जा रहा है।

ये दोनों परियोजनाएं न केवल महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के बीच संपर्क को मजबूत करेंगी, बल्कि आर्थिक विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगी। सरकार का लक्ष्य तेज, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन प्रणाली विकसित करना है, जिससे यात्रियों को विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव मिल सके।

250 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें

प्रस्तावित पुणे-मुंबई हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की अनुमानित लंबाई लगभग 170 किलोमीटर बताई जा रही है। इस मार्ग पर ट्रेनों की गति करीब 250 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है, जिससे वर्तमान में तीन से चार घंटे लगने वाली यात्रा समय घटकर एक घंटे से भी कम होने की संभावना है। संभावित स्टेशनों में मुंबई, नवी मुंबई, लोनावला और पुणे को शामिल किया जा सकता है। इससे रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों, उद्योग जगत और पर्यटन क्षेत्र को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

आईटी, फार्मा सेक्टर को मिलेगी नई ऊर्जा

वहीं, पुणे-हैदराबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर महाराष्ट्र को सीधे तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से जोड़ेगा। वरिष्ठ रेल अधिकारियों के अनुसार इस कॉरिडोर की लंबाई लगभग 550 किलोमीटर हो सकती है। इसके शुरू होने से दोनों शहरों के बीच 8-9 घंटे का सफर काफी कम समय में पूरा किया जा सकेगा।

यह मार्ग आईटी, स्टार्टअप, फार्मा और औद्योगिक निवेश के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, रेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इन परियोजनाओं में जापान की शिंकानसेन जैसी अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जा सकती है।

इसमें उन्नत सिग्नल सिस्टम, भूकंप-रोधी मानक और पूरी तरह फैसिंग वाला ट्रैक शामिल होगा, विशेषज्ञों का मानना है कि इन हाई-स्पीड कॉरिडोरों के निर्माण से पुणे, मुंबई और हैदराबाद के बीच एक मजबूत आर्थिक त्रिकोण विकसित होगा, जिससे रियल एस्टेट, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्री को नई गति मिलेगी।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z