Thane-Belpur Road पर ब्रिज बनना शुरू, 20 साल पुरानी मांग को मिली सफलता

Maharashtra News: तुर्भे स्टोर के पास प्रस्तावित ब्रिज निर्माण की राह साफ हो गई है। अंडरग्राउंड पाइपलाइन हटाई गई और जल्द ही 25 हजार से ज्यादा नागरिकों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।
Thane Belpur Road
ठाणे बेलापुर रोड (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Navi Mumbai News In Hindi: ठाणे-बेलापुर रोड पर तुर्भे स्टोर के पास प्रस्तावित ब्रिज के निर्माण में सबसे बड़ी रुकावट अंडरग्राउंड पाइपलाइन को हटाने का काम आखिरकार शुरू हो गया है। इससे इस जगह पर ब्रिज बनने का रास्ता साफ हो गया है।

जल्द ही यहां काम शुरू होगा और ब्रिज का निर्माण किया जा सकेगा, जो अभी अधूरा है, जिससे यहां ट्रैफिक जाम की समस्या हल हो जाएगी। इलाके के नागरिक पिछले 20 सालों से ठाणे-बेलापुर रोड पर तुर्भे स्टोर इलाके के लिए ब्रिज बनाने की मांग कर रहे हैं।

ब्रिज बन जाने के बाद, तुर्भे एमआईडीसी और आस-पास के इलाकों के 25 हजार से ज्यादा नागरिकों को इसका सीधा फायदा होगा। ट्रांसपोर्टरों और पैदल चलने वालों की ठाणे-बेलापुर रोड पर ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

तुर्भे एमआईडीसी इलाके में आने-जाने के लिए लोगों को हमेशा बिजी ठाणे-बेलापुर रोड पार करना पड़ता है। रोड क्रॉसिंग एक्सीडेंट में अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 40 से ज्यादा घायल हो चुके हैं। लोकल लोगों के लिए इस रोड को पार करना जानलेवा हो गया है।

शिवसेना नेता सुरेश कुलकर्णी ने 20 वर्ष पहले की थी मांग

लोकल शिवसेना नेता सुरेश कुलकणी ने 20 साल पहले मनपा से इस जगह पर ब्रिज बनाने की मांग की थी, उस समय 2 करोड़ रुपये की लागत वाला स्काईवॉक प्लान कैंसिल कर दिया गया था। कहा जाता है कि अगर यह काम तब हो गया होता, तो यहां ट्रैफिक की समस्या नहीं बढ़ती और कई जानें बच जाती।

उसके बाद फ्लाईओवर की मांग को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन हुए, जैसे रोड जाम करना और अधिकारियों को घेरना, काम के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया गया था, लेकिन, ऐसा स्ट्रक्चर तैयार किया गया था कि ब्रिज के नीचे से सिर्फ रिक्शा और कारे ही गुजर सकें, टेक्निकल गलतियों की वजह से काम में फिर देरी हुई, फिर 2020 में काम शुरू हुआ, लेकिन, ब्रिज के डिजाइन में गलतियों की वजह से लोगों ने इसका विरोध किया, विरोध के बाद आखिरकार स्ट्रक्चर बदला गया और नया टेंडर निकाला गया और अब पानी कर चैनल हटाने के साथ काम फिर से शुरू हो रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com