कात्रज डेयरी (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

आचार संहिता उल्लंघन पर पुणे के चार बड़े संस्थानों को नोटिस, नाम बदलने पर जांच तेज

Katraj Dairy Notice: पुणे में चुनाव आचार संहिता के दौरान संस्थानों के नाम बदलने के फैसले पर प्रशासन सख्त हो गया है। चार प्रमुख सहकारी और मंडी संस्थानों को नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।

अपूर्वा नायक

Pune Model Code Violation Notice: चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद संस्थानों के नाम में बदलाव कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में चुनाव प्रशासन ने चार बड़े संस्थानों को नोटिस जारी किया है।

इन संस्थानों में पुणे जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ (कात्रज डेयरी), पुणे कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी), बारामती तालुका सहकारी दूध संघ और बारामती खरीद-बिक्री संघ शामिल हैं।

चुनाव प्रशासन ने इस संबंध में डेयरी विकास और सहकारिता विभाग के जिला कार्यालय के जरिए विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है। गुरुवार को जैसे ही संबंधित कार्यालयों में जांच के लिए अधिकारियों की टीमें पहुंचीं, वहां हड़कंप मच गया।

वर्तमान में पुणे जिले में जिला परिषद चुनाव के कारण आदर्श चुनाव आचारसंहिता लागू है। नियमों के मुताबिक इस अवधि में मतदाताओं को प्रभावित करने वाली कोई भी नई घोषणा या नीतिगत निर्णय नहीं लिया जा सकता है।

मांगा लिखित स्पष्टीकरण

कात्रज दूध संघ ने पुणे जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ को दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का नाम देने की घोषणा की और इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया। इसी तरह पुणे कृषि उपज मंडी समिति ने अपने फूलों के बाजार को अजीत पवार का नाम देने का निर्णय लिया।

इसके अलावा बारामती के दोनों प्रमुख संघों ने भी इसी तरह की घोषणाएं कीं और संबंधित पदाधिकारियों ने इन निर्णयों को मीडिया में प्रचारित भी किया। चुनाव प्रशासन ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना है। जिला कलेक्टर के चुनाव विभाग ने समाचार पत्रों में आई खबरों के आधार पर यह कार्रवाई शुरू की है। प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों से तत्कालল लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

Delhi HC: जामिया हिंसा और दिल्ली दंगों से जुड़ी कई याचिकाएं खारिज, कपिल मिश्रा-परवेश वर्मा का भी था जिक्र

एशियन गेम्स में महिलाओं का प्रदर्शन अच्छा नहीं, बृजभूषण सिंह ने जताई नाराजगी, कुश्ती खिलाड़ियों पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने जस्टिस उज्जल भुइयां की तारीफ में बांधी पुल, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए थे सवाल

उत्तराखंड में कांग्रेस ने दिए यात्रा रोकने के निर्देश, रावत अपने कार्यक्रम पर अड़े, कहा- राज्य में बदलाव जरूरी

World Habitat Day: आदर्श शहर के क्या होने चाहिए लक्षण? संयुक्त राष्ट्र की लोगों को सलाह, 40 साल हुए पूरे