पुणे मेट्रो (pic credit; social media) 
पुणे

पुणे मेट्रो में सुरक्षा गश्त शुरू, यात्री खुद को करेंगे सुरक्षित महसूस, चोरों का अब डर खत्म

Pune Metro Security: पुणे मेट्रो ने यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए विशेष गश्त शुरू की है। अनुशासन और सुरक्षा के माहौल से यात्री अब खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे।

सोनाली चावरे

Pune Metro Special Patrols For Safety: पुणे मेट्रो ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रामवाडी से बनाज और पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका से स्वारगेट तक दोनों रूट पर विशेष सुरक्षा गश्त शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक मेट्रो अनुभव देना है।

सुरक्षा गश्त में संबंधित स्टेशनों के सुरक्षा पर्यवेक्षक और कर्मचारियों की टीम ट्रेन और स्टेशन परिसर में दिनभर नियमित रूप से पांच से छह बार पैट्रोल करेगी। इन गश्तों का ध्यान मेट्रो में अनुशासनहीनता और अवैध गतिविधियों को रोकने पर होगा।

यात्रियों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर दुर्व्यवहार, गंदगी फैलाना, ट्रेन में भोजन करना या मेट्रो अधिनियम के विपरीत आचरण करना जैसे मामलों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

सभी सुरक्षा कर्मचारी निर्धारित गणवेश में रहेंगे और अपने क्षेत्र में पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाएंगे। यदि कोई यात्री मेट्रो नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उस पर मेट्रो कानून के तहत जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, यदि मामला गंभीर अपराध से जुड़ा पाया गया तो संबंधित यात्री को स्थानीय पुलिस को सौंपा जाएगा।

पुणे मेट्रो प्रशासन का मानना है कि यह विशेष सुरक्षा अभियान न केवल अनुशासन को मजबूत करेगा, बल्कि यात्रियों के मन में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाएगा। यात्रियों को अब मेट्रो यात्रा के दौरान चोरी, उत्पीड़न या अन्य अवांछनीय घटनाओं का डर नहीं रहेगा। प्रशासन का कहना है कि यह पहल भविष्य में मेट्रो में अनुशासन और सुरक्षा के स्थायी माहौल के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विशेष सुरक्षा गश्त के दौरान कर्मचारियों की सतर्कता, निगरानी और सहयोग यात्रियों को यह विश्वास दिलाएगा कि उनकी यात्रा न केवल समय पर होगी बल्कि पूरी तरह से सुरक्षित भी रहेगी।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत