महेश लाडंगे (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune: महेश लांडगे का विधानसभा में तीखा बयान, बोले-पाकिस्तान निर्मित माल शहर तक कैसे पहुंचा?

Pune News: पिंपरी-चिंचवड में पाकिस्तान निर्मित सौंदर्य प्रसाधन जब्ती का मामला विधानसभा में उठा है। विधायक महेश लांडगे ने इसे राष्ट्र सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बताया है।

अपूर्वा नायक

Pimpri Chinchwad News In Hindi: पिंपरी- चिंचवड शहर में मार्च-2025 में पाकिस्तान निर्मित सौंदर्य प्रसाधनों का बड़ा जखीरा जब्त होने के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया था। यह मुद्दा अब सीधे राष्ट्र सुरक्षा की दृष्टि से चर्चा के केंद्र में आ गया है।

भाजपा विधायक महेश लांडगे ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि शत्रु घर की दहलीज तक आ पहुंचा है। वह हमारे शहर में घुसने की कोशिश कर रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

यह एक गंभीर मामला है। नागपुर के शीतकालीन अधिवेशन में शुक्रवार को 'आधे घंटे की चर्चा' के सत्र में इस मामले की गहन जांच की मांग करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान निर्मित माल शहर तक कैसे पहुंचा, इसके पीछे की श्रृंखला और संभावित राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की जांच करना बेहद जरुरी है। लांडगे ने कहा कि हम देव-देश-धर्म के लिए काम करते हैं। राष्ट्र सुरक्षा विवाद का नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई का विषय है।

बांग्लादेशियों का बढ़ रहा अवैध प्रवास

लांडगे ने कहा कि पिचि पुलिस ने पिछले दो-तीन वर्षों में 70 से अधिक बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। फिर भी उन्होंने सदन में इस कार्रवाई को और कठोर बनाने की मांग की। उन्होंने जोर दिया कि शहर में बांग्लादेशी नागरिकों का अवैध प्रवास बढ़ रहा है। मनपा और पुलिस विभाग ने कुदलवाडी क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया था। करीब 900 एकड़ में फैले अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें