पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

Pimpri Chinchwad Municipal Corporation को मिलेगा नया महापौर, फरवरी को होगी विशेष सभा

Maharashtra News: पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के नए महापौर और उपमहापौर के चयन के लिए फरवरी को विशेष सभा आयोजित की गई है। इस दौरान स्थायी समिति सहित 5 विशेष समितियों का गठन भी होगा।

अपूर्वा नायक

Pimpri Chinchwad Mayor News In Hindi: पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका के नए मुखिया के चयन की घड़ी आ गई है। महापौर और उपमहापौर पद के फरवरी को सुबह 11 बजे यशवंतराव चव्हाण सभागार में विशेष सभा आयोजित की गई है।

आयुक्त श्रवण हार्डीकर ने बताया कि इस सभा में न केवल शीर्ष पदों का चयन होगा, बल्कि स्थायी समिति सहित 5 विशेष समितियों के सदस्यों की भी नियुक्ति की जाएगी। स्थायी समिति में 16 व विशेष समिति में 9 सदस्यों का चयन किया जाएगा।

इस बार सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है महापौर का पद

इस बार महापौर का पद 'सामान्य वर्ग' के लिए आरक्षित है, जिससे राजनीतिक सरगमर्मी तेज हो गई है। पुणे विभागीय आयुक्त डॉ चंद्रकांत पुलकुंडवार के आदेशानुसार, सहकार आयुक्त दीपक तावरे इस चुनावी प्रक्रिया के पीठासीन अधिकारी होंगे। चुनाव के लिए नामांकन पत्र 2 फरवरी को दोपहर 3 से 5 बजे के बीच नगर सचिव कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे।

समितियों का गठन और संख्या बल

महानगर पालिका अधिनियम के तहत स्थायी समिति के लिए 16 सदस्यों का चयन होगा। इसके अलावा अन्य 5 विशेष समितियों में प्रत्येक में 9 सदस्य नियुक्त किए जाएंगे। नगर सचिव मुकेश कोलप के अनुसार, सदस्यों की नियुक्ति पार्टियों के संख्या बल (प्रोपोर्शन) के आधार पर होगी। महिला एवं बाल कल्याण समिति में 75 प्रतिशत अनिवार्य रूप से महिला नगरसेविकाएं होगी। 2 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी