अजित पवार पार्थ पवार (फोटो क्रेडिट-X)  
पुणे

पिता की जान लेने वाली कंपनी के चॉपर में पार्थ पवार की यात्रा; महाराष्ट्र में सियासी बवाल, उठ रहे सवाल

Parth Pawar VSR Ventures Controversy: पार्थ पवार ने उसी कंपनी के चॉपर से यात्रा की जिसने उनके पिता की जान ली थी। पार्थ की यात्रा चर्चा में आ गई है। महाराष्ट्र में राजनीतिक विवाद शुरू। 

अनिल सिंह

Parth Pawar VSR Ventures Trip: महाराष्ट्र की राजनीति में पार्थ पवार की एक हालिया विमान यात्रा ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार ने हाल ही में मुंबई से पुणे तक की यात्रा VSR वेंचर्स द्वारा संचालित एक चॉपर से की। यह वही एविएशन कंपनी है, जो इसी साल 28 जनवरी 2026 को हुए उस भीषण विमान हादसे के केंद्र में थी, जिसमें पार्थ ने अपने पिता को खो दिया था। पिता की मृत्यु के कुछ ही महीनों बाद उसी कंपनी की सेवाओं का उपयोग करना अब कई सवाल खड़े कर रहा है।

हादसे के बाद VSR वेंचर्स की सुरक्षा मानकों और तकनीकी रखरखाव पर गंभीर सवाल उठे थे। जांच एजेंसियां अभी भी उस ब्लैक बॉक्स और तकनीकी खराबी के पहलुओं की जांच कर रही हैं जिसने महाराष्ट्र के एक कद्दावर नेता की जान ले ली थी। ऐसे में परिवार के ही सदस्य द्वारा उसी कंपनी के चॉपर में उड़ान भरना लोगों के गले नहीं उतर रहा है।

सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में आक्रोश

जैसे ही पार्थ पवार की इस यात्रा की तस्वीरें और जानकारी सार्वजनिक हुई, सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। कई नागरिकों ने इसे "संवेदनहीनता" करार दिया, तो वहीं विपक्षी दलों ने तंज कसते हुए पूछा है कि क्या सत्ता की दौड़ में पुरानी यादें और सुरक्षा की चिंताएं पीछे छूट गई हैं? राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम पार्थ पवार की छवि के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है, खासकर तब जब हादसे की जांच अभी पूरी नहीं हुई है।

क्या यह केवल एक व्यावसायिक संयोग है?

पार्थ पवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि व्यस्त चुनावी दौर और राजनीतिक कार्यक्रमों के कारण चॉपर की बुकिंग अक्सर रसद टीमों द्वारा की जाती है, और इसमें कंपनी के पिछले रिकॉर्ड को नजरअंदाज कर दिया गया होगा। हालांकि, आलोचकों का तर्क है कि जिस कंपनी के विमान ने परिवार को इतना गहरा घाव दिया हो, उसके साथ किसी भी तरह का व्यावसायिक संबंध रखना नैतिक रूप से गलत है।

क्या है पार्थ पवार की प्रतिक्रिया

पार्थ पवार ने बताया कि उन्होंने कार्यालय से उड़ान की व्यवस्था करने के लिए कहा था क्योंकि उन्हें पुणे के मोदी बाग स्थित शरद पवार के पास अत्यावश्यक रूप से पहुंचना था। उन्होंने बताया कि अंतिम समय में व्यवस्था करने के कारण अनजाने में वीएसआर एविएशन कंपनी की उड़ान बुक हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि हवाई अड्डे पर पहुंचकर विमान में सवार होने तक उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि विमान वीएसआर एविएशन का है। उन्होंने कहा कि पूरी घटना महज एक प्रशासनिक त्रुटि थी। उन्होंने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, संबंधित उड़ान की बुकिंग करने वाले एजेंट के साथ अनुबंध तत्काल रद्द किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कर्मचारियों और सहकर्मियों को भविष्य में ऐसी गलतियों से बचने के लिए अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें