बारामती प्लेन क्रैश का दृश्य (डिजाइन फोटो) 
पुणे

बारामती प्लेन क्रैश में 6 मरे तो शव 5 क्यों ? NCP नेता अमोल मिटकरी के सवालों से मचा राजनीतिक भूचाल

Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार के निधन के बाद NCP में नेतृत्व संकट गहराया है। सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनने के बावजूद असमंजस बना है। अमोल मिटकरी ने प्लेन हादसे को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

आकाश मसने

Amol Mitkari Raised Questions Baramati Plane Crash: अजित पवार के निधन के बाद उनकी पार्टी एनसीपी नेतृत्व के संकट से गुजर रही है। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है, लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर असमंजस की स्थिति है। पवार परिवार की अगली पीढ़ी के नेतृत्व को स्वीकार करने और छिपे विरोध के बीच पार्टी में खींचतान जारी है। इस बीच दिवंगत अजित पवार के करीबी सहयोगी अमोल मिटकरी ने हादसे को लेकर कई गंभीर सवाल उठा कर सभी को सकते में डाल दिया है।

अमोल मिटकरी ने उठाए कई सवाल

एनसीपी नेता अमोल मिटकरी ने एक पोस्ट के जरिए प्लेन हादसे को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए पूछा है कि हादसे में 6 लोगों की मौत हुई, लेकिन असल में 5 शव ही क्यों मिले? छठा शख्स कहां गया? उन्होंने यह भी पूछा कि टेक ऑफ से पहले यात्रियों की सूची डिजिटली रिकॉर्ड की जाती है, तो विसंगति क्यों? साथ ही उन्होंने पूछा कि दुर्घटनास्थल पर कागज का एक टुकड़ा भी जला हुआ क्यों नहीं दिखाई दिया? इतनी बार पायलट क्यों बदले गए? मिटकरी ने इन सवालों की झड़ी लगा दी है। उन्होंने कहा कि सवाल पूछना अफवा फैलाना नहीं है।

मन है मानने को तैयार नहीं

अमोल मिटकरी ने कहा कि दादा के चले जाने को अभी भी किसी का मन स्वीकार करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा, 'शनिवार को देवगिरी पर रखी उन दो कुर्सियों को देखकर फिर आंखें नम हो गईं। उनमें पहली कुर्सी आम आदमी के काम और शिकायतें ध्यान से सुनने वाले व्यक्ति की थी और दूसरी दादा की थी।' इसके बाद उन्होंने मन में उठ रहे सवालों को सामने रखा। मिटकरी ने कहा, 'मौत का राजनीतिकरण करने का पाप मैं तो नहीं करूंगा। लेकिन ये सवाल मेरा मन पूछ रहा है।'

विमान हादसे में अजित पवार की मौत

बता दें कि 28 जनवरी को पुणे के बारामती हवाई अड्डे पर अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया था, जिसमें राज्य के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री समेत 5 लोगों का निधन हो गया था। वे जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के प्रचार के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। हालांकि इस इस हादसे के बारे में DGCA ने शुरुआत में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की थी, लेकिन बाद में मौत का आंकड़ा 5 बताया गया। इसमें तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार, दो पायलट, फ्लाइट अटेंडेंट व अजित पवार के निजी सुरक्षा अधिकारी शामिल थे।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z