अंबादास दानवे और अजित पवार (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Parth Pawar Land Scam: मुंढवा जमीन प्रकरण में जांच पर सवाल, अजित पवार का बयान विवादों में

Ajit Pawar Statement: मुंढवा जमीन कथित घोटाले में पार्थ पवार पर कार्रवाई न होने को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। शिवसेना (UBT) नेता अंबादास दानवे ने जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

अपूर्वा नायक

Pune Land Scam News: मुंढवा जमीन कथित घोटाले को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। इस मामले में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पुत्र पार्थ पवार पर अब तक किसी तरह की कार्रवाई न होने से विपक्ष ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।

आरोप है कि अमेडिया कंपनी में 99 प्रतिशत हिस्सेदारी पार्थ पवार को है, जबकि सिर्फ 1 प्रतिशत हिस्सेदार दिग्विजय पाटिल पर कार्रवाई की जा रही है और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसी को लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता अंबादास दानवे ने कड़ा रुख अपनाया है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दानवे ने कहा कि पुणे का यह जमीन प्रकरण शायद पहला ऐसा मामला है, जहां 'आरोपियों की सुविधा' के अनुसार जांच की जा रही है। पत्रों का खेल कब खत्म होगा, इसकी संभावना शून्य दिखती है। अदालत की फटकार के बावजूद 99 प्रतिशत हिस्सेदार पर अपराध दर्ज नहीं होता।

अधिकारियों पर जिम्मेदारी डालते दिखे अजित पवार

इस बीच उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बयान भी चर्चा में है। अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि जमीन लेनदेन के दौरान अधिकारियों को दस्तावेजों की जांच करनी चाहिए थी और गड़बड़ी सामने आते ही कार्रवाई होनी चाहिए थी। इस बयान को लेकर विपक्ष का आरोप है कि अजीत पूरे प्रकरण की जिम्मेदारी अधिकारियों पर डालने की कोशिश कर रहे है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z