धोखाधड़ी मामला (सोर्सः सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune Fraud: दान-धर्म और बिस्किट बांटने के बहाने ठगी, मोशी में बुजुर्ग शिकार

Maharashtra News: मोशी स्थित डी-मार्ट के पास दो जालसाजों ने दान-धर्म का झांसा देकर एक बुजुर्ग की 50 हजार रुपये की सोने की अंगूठी चुरा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

अपूर्वा नायक

Pimpri Chinchwad News In Hindi: दान-धर्म और बिस्किट बांटकर पुण्य कमाने का झांसा देकर दो जालसाजों द्वारा एक बुजुर्ग की सोने की अंगूठी उड़ाने का मामला सामने आया है।

यह घटना मोशी स्थित डी-मार्ट के पास हुई। इस मामले में पंडित नाहदु गायकवाड (65 वर्ष, निवासीः मोशी, पुणे) ने भोसरी एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बातों में उलझाकर दिया अंजाम

पुलिस के अनुसार, जब बुजुर्ग रास्ते से जा रहे थे, तब दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोका। आरोपियों ने बुजुर्ग को बिस्किट के कुछ पैकेट और 1500 रुपये दिए और कहा, 'ये बिस्किट लोगों में बांट दें और पैसे मंदिर में दान कर दें, इससे आपको पुण्य मिलेगा।'

इतना ही नहीं, आरोपियों ने बुजुर्ग के पैर छुए और उन्हें अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में उलझा लिया। जब बुजुर्ग उनकी बातों में खोए थे, तभी आरोपियों ने बड़ी चालाकी से उनके हाथ में पहनी हुई 50 हजार रुपये कीमत की सोने की अंगूठी निकाल ली। इस अंगूठी का वजन 8 ग्राम था और उस पर 'गणपति बप्पा' की नक्काशी बनी हुई थी। अंगूठी हाथ लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

सावधानी बरतने की अपील

भोसरी एमआईडीसी पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं और इस तरह के किसी भी 'दान-धर्म' के झांसे से सावधान रहें।

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त