शरद पवार व अजित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

अजित पवार के निधन पर शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, प्लेन हादसे में साजिश की अफवाहों पर कही बड़ी बात

Sharad Pawar Statement: अजित पवार के निधन के बाद शरद पवार ने इसे एक दुखद हादसा बताया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस हृदयविदारक घटना पर किसी भी तरह की राजनीति न करें।

आकाश मसने

Sharad Pawar On Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है। दिग्गज नेता अजित पवार के विमान हादसे में दुखद निधन के बाद, शरद पवार ने अपनी पहली प्रतिक्रिया साझा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से एक दुर्घटना है और इसके पीछे कोई साजिश नहीं है।

महाराष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति अजित पवार का जाना महाराष्ट्र के लिए एक ऐसा घाटा है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। शरद पवार ने उन्हें एक बेहद मेहनती व्यक्ति के रूप में याद करते हुए कहा कि राज्य ने एक कर्मठ नेता खो दिया है। यह भीषण दुर्घटना उस समय हुई जब वे विमान से बारामती जा रहे थे। दुर्घटना की तस्वीरें इतनी भयावह हैं कि उन्हें देखकर पूरा प्रदेश स्तब्ध है।

साजिश की अफवाहों पर क्या बोले शरद पवार?

अजित पवार के प्लेन हादसे के तुरंत बाद राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह की अटकलें और साजिश की खबरें फैलने लगी थीं। इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए शरद पवार ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुछ "दुष्ट शक्तियां" जानबूझकर समाज में इस हादसे को लेकर राजनीति और साजिश की भूमिका तैयार कर रही हैं। शरद पवार ने साफ तौर पर स्पष्ट किया कि इसमें कोई साजिश नहीं है और यह केवल एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना है।

राजनीति से दूर रखने की भावुक विनती

शरद पवार ने इस कठिन समय में सभी से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने विनायकराव से मुलाकात के बाद कहा कि "आज सभी चीजें अपने हाथ में नहीं हैं।" उन्होंने हाथ जोड़कर विनती की कि इस दुखद घटना में राजनीति को शामिल न किया जाए क्योंकि इसकी पीड़ा उनके परिवार और पूरे महाराष्ट्र को बहुत अधिक है।

बारामती में पसरा सन्नाटा

अजित पवार का मुख्यमंत्री बनने का सपना अब हमेशा के लिए अधूरा रह गया है। हादसे की खबर मिलते ही शरद पवार तुरंत बारामती पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से भावुक होकर पूछा कि "यह सब कैसे हुआ? बारामती सहित पूरे महाराष्ट्र में इस समय शोक की लहर है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी