सीपी राधाकृष्णन सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

38वें पुणे फेस्टिवल का भव्य उद्घाटन आज, उपराष्ट्रपति करेंगे शुभारंभ, मोहन जोशी को मिलेगा लाइफटाइम सम्मान

Pune Festival 2026: स्वारगेट में 38वें पुणे फेस्टिवल का उद्घाटन उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन करेंगे। दिवंगत सुरेश कलमाड़ी को समर्पित कार्यक्रम में मोहन जोशी को लाइफटाइम सम्मान मिलेगा।

रूपम सिंह

Pune Festival Mohan Joshi Lifetime Achievement Award: पुणे शहर के प्रमुख सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल 38वें पुणे फेस्टिवल का उद्घाटन शुक्रवार को होगा। स्वारगेट स्थित श्री गणेश कला-क्रीड़ा रंगमंच में शाम 4:30 बजे आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। समारोह में राज्य और केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि तथा फिल्म जगत की हस्तियां मौजूद रहेंगी।

कई दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल

उद्घाटन समारोह में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल और केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल शामिल होंगे।

इसके अलावा अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे सहित कई प्रमुख हस्तियों के समारोह में उपस्थित रहने की जानकारी दी गई है।

सुरेश कलमाड़ी की स्मृति को समर्पित फेस्टिवल

इस वर्ष का पुणे फेस्टिवल इसके संस्थापक और पूर्व सांसद दिवंगत सुरेश कलमाड़ी की स्मृति को समर्पित किया गया है। आयोजन के दौरान पहली बार सुरेश कलमाड़ी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।

वरिष्ठ अभिनेता मोहन जोशी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से उन्हें अभिनय और कला क्षेत्र में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है।

चार अन्य हस्तियों को मिलेगा पुणे फेस्टिवल अवॉर्ड

पुणे फेस्टिवल अवॉर्ड से भी विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए किरण शांताराम, अतुल पेठे, अर्णवाज दमानिया और फ्लाइंग ऑफिसर निधि अग्रवाल का चयन किया गया है।

इन सम्मान के जरिए कला, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

सांस्कृतिक आयोजन के लिए तैयार पुणे

पुणे फेस्टिवल शहर की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े प्रमुख आयोजनों में गिना जाता है। हर साल इस आयोजन में कला, संगीत, नृत्य और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 38वें संस्करण के उद्घाटन समारोह में राजनीतिक, सामाजिक और फिल्म जगत की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी इसे खास बनाएगी।

शुक्रवार शाम होने वाले उद्घाटन समारोह के साथ ही इस वर्ष के पुणे शहर फेस्टिवल के कार्यक्रमों की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते