महाराष्ट्र में MHT-CET गड़बड़ी की शिकायतों पर बड़ा एक्शन, SIT करेगी जांच; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ऐलान

MHT CET Scam : MHT-CET से जुड़ी शिकायतों की जांच के लिए SIT गठित की गई है। शिकायतों पर FIR, परीक्षा केंद्रों के फॉरेंसिक ऑडिट और कथित डेटा लीक की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
MHT-CET Exam SIT Probe :
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस MHT-CET(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

MHT-CET Exam SIT Probe : महाराष्ट्र के MHT-CET से जुड़ी शिकायतों की व्यापक जांच के लिए SIT गठित की गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिकायतों पर FIR दर्ज करने, संयुक्त पुलिस आयुक्त के जरिए जांच और कथित डेटा लीक के फॉरेंसिक ऑडिट के निर्देश दिए हैं।

MHT-CET पर शिकायतों के बाद सरकार का बड़ा कदम

महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग समेत व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली MHT-CET परीक्षा को लेकर सामने आई शिकायतों पर राज्य सरकार ने जांच तेज कर दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि परीक्षा से जुड़ी शिकायतों की व्यापक जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में यदि किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह जानकारी मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में दी। हाल ही में राज्यभर से शिक्षकों और छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने MHT-CET परीक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दे मुख्यमंत्री के सामने रखे थे।

शिकायतों पर FIR, पुलिस करेगी जांच

फडणवीस के अनुसार, शिक्षकों और छात्रों की ओर से उठाई गई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इन मामलों की जांच पुलिस के संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारी करेंगे। सरकार ने शिकायत वाले परीक्षा केंद्रों का फॉरेंसिक ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए हैं।

परीक्षा के परिणाम और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर कुछ छात्रों और शिक्षकों ने भी सवाल उठाए थे। रिपोर्टों के मुताबिक कुछ मामलों में छात्रों के स्कूल परीक्षा प्रदर्शन और CET में प्राप्त असाधारण रूप से ऊंचे पर्सेंटाइल के बीच अंतर को लेकर सवाल उठे। CET Cell ने ऐसे अंतर के कई संभावित कारण बताए थे और संबंधित डेटा तथा परीक्षा केंद्रों की जांच की बात कही थी।

MHT-CET Exam SIT Probe :
एक दिन के कक्ष पर 21 लाख रुपए खर्च! पुणे मनपा पर गणेश विसर्जन में फिजूलखर्ची का आरोप, टेंडर रद्द करने की मांग

कथित डेटा लीक का भी होगा फॉरेंसिक ऑडिट

MHT-CET से जुड़े कथित डेटा लीक की शिकायत को भी जांच के दायरे में लिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस मामले का अलग से फॉरेंसिक ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्टों में एक शिकायत के हवाले से बड़ी संख्या में CET उम्मीदवारों के डेटा के उपलब्ध होने का दावा किया गया था। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि और डेटा के वास्तविक स्रोत का पता लगाना जांच का विषय है।

फडणवीस ने कहा है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

MHT-CET Exam SIT Probe :
चंद्रपुर में अचानक सामने आ गया खूंखार बाघ, फिर 32 साल के किसान ने जो किया... जानकर कांप उठेगी रूह!

MPSC परीक्षाओं पर भी बोले फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) से जुड़ी परीक्षाओं पर भी स्थिति स्पष्ट की। सरकार ने कुछ परीक्षाओं को पहले ही स्थगित करने का फैसला किया है। फडणवीस ने कहा कि फिलहाल MPSC की परीक्षाएं ऑनलाइन कराने की कोई तत्काल योजना नहीं है और मौजूदा ऑफलाइन OMR व्यवस्था जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आयोग के अध्यक्ष के बयान को गलत तरीके से समझा गया था।