बीड-पुणे सीधी ट्रेन सेवा शुरू, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने दिखाई हरी झंडी, 22 सितंबर से चलेगी नियमित ट्रेन

Beed Pune Direct Train: मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने बीड-पुणे सीधी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। 326 किमी की यह दैनिक एक्सप्रेस सेवा 22 सितंबर से नियमित चलेगी।
Beed-Pune direct train service launched: Deputy Chief Minister Sunetra Pawar flags it off
ट्रेन सेवा शुरू सुनेत्रा पवार ने दिखाई हरी झंडीफोटो सोर्स-X
Published on
Updated on

Beed Pune Direct Train Service Flagged Off Deputy CM Sunetra Pawar: सालों से बीड-पुणे के बीच सीधी रेल सेवा शुरू होने का इंतजार गुरुवार को खत्म हो गया। मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस के अवसर पर बीड रेलवे स्टेशन से बीड-पुणे उद्घाटन विशेष ट्रेन रवाना हुई।

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सांसद बजरंग सोनवणे, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस सेवा के शुरू होने से बीड और पुणे के बीच सीधे रेल आवागमन का नया अध्याय शुरू हुआ है।

समय-सारणी की गई जारी

यह रेल सेवा अहिल्यानगर-बीड-परली वैजनाथ नई रेल लाइन परियोजना के अहिल्यानगर-बीड खंड के शुरू होने के बाद शुरू हुई है। मध्य रेल द्वारा पुणे और बीड के बीच नई दैनिक एक्सप्रेस (11433/11434) की समय-सारणी जारी कर दी गई है।

ट्रेन संख्या 11433 पुणे-बीड एक्सप्रेस 22 सितंबर से प्रतिदिन पुणे शहर से रात 22:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6 बजे बीड पहुंचेगी। वहीं वापसी में, ट्रेन संख्या 11434 बीड-पुणे एक्सप्रेस 23 सितंबर से प्रतिदिन बीड से रात 9:30 बजे प्रस्थान कर सुबह 5:20 बजे पुणे पहुंचेगी।

326 किमी की यह यात्रा लगभग साढ़े सात घंटे में पूरी होगी। मार्ग में ट्रेन उरुली, दौंड कॉर्ड लाइन, श्रीगोंदा रोड, अहिल्यानगर, नारायणडोह, न्यू आष्टी और अमलनेर भंड्याचे स्टेशनों पर रुकेगी। इसके लिए बुकिंग 20 सितंबर से शुरू होगी।

सीधी रेल सेवा से बीड और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, मरीजों और अन्य यात्रियों को पुणे आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

Beed-Pune direct train service launched: Deputy Chief Minister Sunetra Pawar flags it off
एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर हमला, PM मोदी आरोपों पर ध्यान नहीं देते, उनका लक्ष्य देश का विकास

मुक्ति संग्राम दिवस पर दौड़ी

17 सितंबर को मनाए जाने वाले मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस के अवसर पर सेवा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पुणे मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार वमी, बीड के जिलाधिकारी विवेक जॉन्सन, मध्य रेलवे और पुणे मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मध्य रेलवे के अनुसार, नई सेवा मराठवाड़ा में रेल संपर्क मजबूत करने और यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक तथा किफायती परिवहन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 326 किमी की यह यात्रा लगभग साढ़े सात

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com