Ravindra Erande Nashik Case (डिजाइन फोटो) 
नासिक

Ashok Kharat 2.0: रवींद्र एरंडे की मुश्किलें बढ़ीं, 8 महिला पीड़ितों की पहचान हुई, 121 हैं यौन शोषण के वीडियो

Ravindra Erande Nashik Case: नासिक में कथित पत्रकार रवींद्र एरंडे के पास मिले 121 यौन शोषण के वीडियो। 8 महिलाओं की पहचान, आज कोर्ट में होगी पेशी।

अनिल सिंह

Ravindra Erande Case Update: महाराष्ट्र का नासिक शहर अभी अशोक खरात के काले कारनामों के सदमे से उबरा भी नहीं था कि यौन शोषण का एक और डरावना मामला सामने आ गया है। सतपुर इलाके के तथाकथित पत्रकार रवींद्र गणपत एरंडे के खिलाफ पुलिस जांच में जो तथ्य निकलकर आए हैं, उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं। पुलिस को एरंडे के टैब और हार्ड डिस्क से महिलाओं के यौन शोषण के 121 आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए नासिक पुलिस ने इसे 'अशोक खरात 2.0' करार दिया है।

पुलिस ने अब तक आरोपी के पास से 4 मोबाइल फोन, 2 पेन ड्राइव और 1 मेमोरी कार्ड जब्त किया है। फॉरेंसिक (न्यायवैद्य) टीम की मदद से इस डेटा को खंगाला जा रहा है। जांच में अब तक 8 पीड़ित महिलाओं की पहचान की जा चुकी है, जिनसे आरोपी ने अलग-अलग बहाने से संपर्क बढ़ाया था। सोमवार (6 अप्रैल 2026) को आरोपी की पुलिस हिरासत खत्म हो रही है, जिसके बाद उसे दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस को अंदेशा है कि यह संख्या अभी और बढ़ सकती है।

नौकरी का लालच और ब्लैकमेलिंग

जांच में यह बात सामने आई है कि रवींद्र एरंडे महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाता था। एक पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि एरंडे ने उसके बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसाया और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया। इस दौरान उसने चुपके से महिला का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और बाद में उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। नासिक पुलिस को संदेह है कि वह इन अश्लील वीडियो को पोर्न साइटों पर बेचने का धंधा भी चला रहा था, जिसकी तकनीकी जांच जारी है।

अशोक नगर स्थित कार्यालय पर छापेमारी

शनिवार रात पुलिस की विशेष टीम ने अशोक नगर स्थित एरंडे के कार्यालय पर छापेमारी की। यहाँ से कई डिजिटल साक्ष्य और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस उन महिलाओं से संपर्क करने की कोशिश कर रही है जो वीडियो में दिखाई दे रही हैं लेकिन अभी तक सामने नहीं आई हैं। नासिक पुलिस ने अपील की है कि जो भी महिलाएं इस पाखंडी का शिकार हुई हैं, वे बिना डरे सामने आएं; उनकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

आज कोर्ट में होगी सुनवाई

रवींद्र एरंडे की पुलिस हिरासत आज समाप्त हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अदालत से उसकी रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस घिनौने रैकेट में उसके साथ और कौन-कौन शामिल था। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या एरंडे और अशोक खरात के बीच कोई सीधा संबंध था या दोनों स्वतंत्र रूप से महिलाओं को अपना शिकार बना रहे थे। नासिक के नागरिकों की निगाहें आज होने वाली अदालती कार्यवाही पर टिकी हैं।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान