नासिक में पुलिस की पहल रंग लाई, शिकायतकर्ताओं को वापस मिला 1.69 करोड़ की जब्त संपत्ति

Nashik Police Action: नासिक शहर पुलिस ने विशेष मुहिम के तहत 77 शिकायतकर्ताओं को 1.69 करोड़ रुपये की जब्त संपत्ति वापस की। इसमें सोने के आभूषण, वाहन, मोबाइल फोन और नकदी शामिल है।
Police Initiative in Nashik Bears Fruit: Complainants Recover Seized Property Worth ₹1.69 Crore
Nashik Seized Property Return ( Source: Social Media )
Updated on

Nashik Seized Property Return: नासिक अपराधों में जब्त किए गए माल को उनके असली मालिकों को जल्द से जल्द लौटाने की मुहिम को पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक के मार्गदर्शन में नई गति मिली है।

इसी मुहिम के हिस्से के रूप में 31 मार्च को नासिक शहर पुलिस परिमंडल-1 की ओर से 77 शिकायतकर्ताओं को कुल 1 करोड़ 69 लाख 51 हजार 009 रुपये की संपत्ति सम्मानपूर्वक वापस की गई। परिमंडल-1 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न धानों ने न्यायिक प्रक्रिया को तेजी से पूरा कर माल वापसी सुनिश्चित की।

आड़गांव, पंचवटी, म्हसरूल, भद्रकाली, सरकारवाड़ा, गंगापुर और मुंबई नाका पुलिस स्टेशन। पुलिस उपायुक्त मोनिका राऊत ने इस कार्य के लिए प्रत्येक पुलिस स्टेशन में एक 'मुद्देमाल निपटान अधिकारी' नियुक्त किया था।

पुलिस ने कड़ी मेहनत से बरामद किया गया करोड़ों का माल उनके मूल मालिकों को सौंपा, आभूषणः लगभग 448.75 ग्राम सोने के कीमती गहने। वाहनः 42 मोटरसाइकिलें, 11 चार पहिया वाहन और 1 रिक्शा। इलेक्ट्रॉनिक्सः 152 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप और 1 टेल। नकदीः कुल 4 लाख 30 हजार 520 रुपये नकद।

पीड़ितों ने जताया आभार

चोरी हुए गहने और आजीविका के साधन जैसे वाहन वापस मिलने पर पीड़ितों, विशेषकर महिलाओं ने नासिक पुलिस दल के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।

उपायुक्त मोनिका राऊत ने निर्देश दिए है कि हर महीने के अंत तक अधिक से अधिक संपत्ति पीडितों को लौटाई जाए, इस कार्यक्रम की सफलता पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित सभी कर्मचारियों का अभिनंदन किया है।

हमारा लक्ष्य केवल अपराधियों को पकड़ना ही नहीं, बल्कि पीड़ितों को उनका खोया हुआ हक और संपत्ति वापस दिलाना भी है। यह मुहिम निरंतर जारी रहेगी।

- पुलिस उपायुक्त (परिमंडल-1), मोनिका राऊत

Navbharat Live
navbharatlive.com