अथर्व दीपक पगार और प्रसाद दादाभाऊ वाघ (फोटो नवभारत)
नासिक

बाप्पा को विदाई देने गए नासिक के दो छात्रों की मौत, मोसम बांध में डूबने से दो 17 वर्षीय छात्रों की मौत

Nashik Ganpati Visarjan Accident: नासिक के नामपुर में गणपति विसर्जन के बाद मोसम बांध में उतरे दो 17 वर्षीय छात्र गहरे पानी में डूब गए। बचाव दल ने दोनों के शव को बरामद किया।

आलोक उमाकृष्ण

Two Students Drown In Mosam Dam: नासिक जिले के बागलाण तहसील के नामपुर में गणपति विसर्जन के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। मोसम बांध में गणपति विसर्जन के लिए गए छात्रों में से दो छात्र तैरने के लिए पानी में उतरे और गहरे पानी में डूबने से उनकी दुखद मौत हो गई।

मृतकों की पहचान अथर्व दीपक पगार (उम्र 17, उत्तराने) और प्रसाद दादाभाऊ वाघ (उम्र 17, नामपुर) के रूप में हुई है।

विसर्जन के बाद बांध में उतरे छात्र

मिली जानकारी के अनुसार, एक निजी कोचिंग क्लास की ओर से छात्रों के लिए गणपति विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र गणपति बाप्पा को विदाई देने के लिए मोसम बांध पहुंचे थे। विसर्जन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ छात्र उत्साह में बांध के पानी में उतर गए।

इसी दौरान दो छात्र गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद अन्य छात्रों और लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों पानी में लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया गया और मालेगांव से बचाव दल को बुलाया गया।

नामपुर और उत्तराने परिसर में गहरा शोक

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक मदद के लिए पहुंचे और मालेगांव से बचाव दल को बुलाया गया। बचाव दल ने खोज अभियान चलाकर दोनों छात्रों के शवों को पानी से बाहर निकाला। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नासिक जिले के नामपुर सिविल अस्पताल भेजा गया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

गणपति बाप्पा को विदाई देने गए 17 वर्षीय दो होनहार छात्रों की अचानक हुई मौत से नामपुर और उत्तराने परिसर में गहरा शोक व्याप्त है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पानी की गहराई का सही अंदाजा न होने के कारण यह हादसा हुआ।

जलाशयों में उतरने से पहले बरतें सावधानी

पुलिस और प्रशासन ने मानसून के दौरान नागरिकों से नदियों, बांधों और अन्य जलाशयों में उतरते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि बारिश के मौसम में जलाशयों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है और पानी की गहराई का सही अंदाजा लगाना मुश्किल होता है।

ऐसे स्थानों पर तैरने या मौज-मस्ती के लिए पानी में उतरने से बचना चाहिए। प्रशासन ने गणपति विसर्जन के दौरान भी निर्धारित सुरक्षित स्थानों का उपयोग करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें