नासिक में SIR के दौरान तकनीकी दिक्कत, ऑनलाइन आवेदन जमा, लेकिन वेबसाइट और BLO App में नहीं दिख रहे

Nashik Voter List Revision: नासिक में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान वेबसाइट और BLO App में तकनीकी दिक्कत से फॉर्म-6, फॉर्म-8 के आवेदन और जांच प्रक्रिया प्रभावित होने की शिकायत है।
Nashik Voter List Revision Faces Technical Issues In BLO App
वेबसाइट और BLO App में तकनीकी परेशानी(सोर्स: AI)
Published on
Updated on

SIR Revision Technical Issues In BLO App: विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत वर्तमान में प्रारूप सूची में नामों की जांच, त्रुटियों में सुधार, हटाए गए नामों पर आपत्ति दर्ज कराने और नए मतदाताओं के पंजीयन की प्रक्रिया चल रही है।

हालांकि, निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और BLO App में आ रही गंभीर तकनीकी दिक्कतों के कारण मतदाताओं और बीएलओ दोनों के सामने भारी परेशानियां खड़ी हो गई हैं। मतदाता नाम और विवरण सुधार के लिए फॉर्म-8 और नए मतदाता फार्म-6 के माध्यम से आवेदन कर रहे हैं।

लेकिन वेबसाइट ठीक से काम न करने के कारण फॉर्म भरने और दस्तावेज अपलोड करने में भारी दिक्कत आ रही हैं। कई मतदाताओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बावजूद वे संबंधित बीएलओ के ऐप में शो नहीं हो रहे हैं, जिससे आवेदनों की जांच और मंजूरी की प्रक्रिया ठप पड़ गई है।

नाम हटाए गए मतदाताओं को नोटिस नहीं मिलने की शिकायत

प्रारूप मतदाता सूची से नाम हटाए गए कई मतदाताओं को अब तक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) की ओर से नोटिस नहीं मिलने की शिकायत सामने आई है। इसके कारण संबंधित मतदाताओं में अपने नाम हटाए जाने की वजह और आगे की प्रक्रिया को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

मतदाताओं का कहना है कि समय पर सूचना नहीं मिलने से वे जरूरी दस्तावेज जमा करने और अपना पक्ष रखने की निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में निर्वाचन विभाग से मांग की जा रही है कि प्रभावित मतदाताओं को समय पर सूचना देकर उन्हें अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर दिया जाए।

Nashik Voter List Revision Faces Technical Issues In BLO App
नंदुरबार-कलवण मार्ग होगा राज्य महामार्ग? शिवाजी भोये ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, धुले और नासिक को जोड़ती ये सड़क

तत्काल सुधार की मांग

जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष प्रसाद और उप जिला निर्वाचन अधिकारी मधुमती देसाई तक यह मामला पहुंच चुका है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यह तकनीकी समस्या केंद्रीय स्तर पर है और इसे जल्द सुधारने के प्रयास जारी है, लेकिन समस्या बरकरार रहने से चिंता बढ़ती जा रही है।

निर्धारित समय सीमा समाप्त होने से पहले यदि तकनीकी बाधाओं को दूर नहीं किया गया, तो कई पात्र मतदाता अंतिम सूची में अपना नाम शामिल करने से वंचित रह सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com