घाटकोपर में गणपति मंडल के सामने हत्या, गणपति मंडल के सामने घूरने पर विवाद; मुंबई में 7 आरोपी गिरफ्तार

Mumbai Youth Murder: घाटकोपर के कामराज नगर में घूरने को लेकर हुए विवाद में 35 वर्षीय राजेश देवेंदर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पंतनगर पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Ghatkopar Youth Murder Over Minor Dispute Seven Accused Arrested
घाटकोपर में मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप(सोर्स: AI)
Published on
Updated on

Ghatkopar Accused Arrested: घाटकोपर पूर्व के कामराज नगर में शुक्रवार रात मामूली विवाद में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पंतनगर पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान राजेश राजेंद्रन देवेंदर (35) के रूप में हुई है।

घूरने की बात पर गणपति मंडल कार्यकर्ता को थप्पड़

पुलिस के अनुसार, यह घटना घाटकोपर पूर्व के कामराज नगर स्थित बीएमसी स्कूल के पास सेवन स्टार स्पोर्ट्स क्लब गणपति मंडल के सामने हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गणपति मंडल के 18 वर्षीय कार्यकर्ता विनय शर्मा वहां मौजूद था। इसी दौरान आरोपी रौनक सोनवणे ने विनय को थप्पड़ मार दिया।

बताया जा रहा है कि रौनक को लगा था कि विनय उसे गुस्से से घूरकर देख रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और मामला बढ़ गया। इसके बाद घटना की जानकारी मिलने पर मंडल अध्यक्ष राजेश राजेंद्रन देवेंदर मौके पर पहुंचे और विनय को थप्पड़ मारने का कारण पूछने लगे। इसी दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

Ghatkopar Youth Murder Over Minor Dispute Seven Accused Arrested
छत्रपति संभाजीनगर में लोलेगे स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का उत्साहपूर्ण शुभारंभ, 20 टीमें दिखाएंगी दमखम

थप्पड़ का कारण पूछने पहुंचे राजेश पर चाकू से हमला

विनय शर्मा को थप्पड़ मारने का कारण पूछने के लिए गणपति मंडल के अध्यक्ष राजेश राजेंद्रन देवेंदर मौके पर पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपी रौनक सोनवणे और उसके साथियों ने राजेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर रौनक ने कथित तौर पर राजेश की छाती में चाकू घोंप दिया।

हमले में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, राजेश और आरोपियों के बीच पहले से कोई विवाद नहीं था। बताया जा रहा है कि विनय के रौनक की ओर घूरकर देखने की बात को लेकर ही यह विवाद शुरू हुआ, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया।

इस घटना में आनंद तिवारी नामक व्यक्ति भी घायल होगया, आरोपियों पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने रौनक सोनवणे, आकाश सोनवणे, अश्विन उनवणे, श्रेयस शुक्ला, बबलू और स्टीफन सेगल नाडर उर्फ अण्णा समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com