उन्नत नासिक अभियान के तहत वृक्षारोपण करते मंत्री (फोटो नवभारत) 
नासिक

मंत्री गिरीश महाजन के नेतृत्व में उन्नत नासिक अभियान के तहत Mission Green Monsoon 2026 की हुई शुरुआत

Mission Green Monsoon: नासिक के म्हसरूल में मिशन ग्रीन मानसून 2026 के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। मंत्री गिरीश महाजन व महापौर की मौजूदगी में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

आलोक उमाकृष्ण

Nashik Mission Green Monsoon 2026: उन्नत नासिक अभियान के तहत शहर को अधिक हरित, स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से रविवार को मिशन ग्रीन मानसून 2026 के अंतर्गत म्हसरूल में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मंत्री गिरीश महाजन की प्रमुख उपस्थिति रही। विभिन्न प्रजातियों के देशी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पदाधिकारियों, पर्यावरण प्रेमियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भविष्य में पौधें से स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण

बदलते मौसम, बढ़ते तापमान, अनियमित वर्षा, प्रदूषण और पर्यावरणीय असंतुलन जैसी चुनौतियों को देखते हुए शासन ने शहर के हरित क्षेत्र का विस्तार करने का संकल्प लिया है। उन्नत नासिक अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

मिशन ग्रीन मानसून 2026 के तहत केवल पौधे लगाने पर ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण, संवर्धन और नियमित देखभाल की सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का भी आह्वान किया गया। इस अवसर पर नागरिकों से अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ अथवा अन्य विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की गई।

वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा भविष्य में स्वच्छ वायु, पर्याप्त ऑक्सीजन, भूजल संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्नत नासिक अभियान का लक्ष्य

उन्नत नासिक अभियान के अंतर्गत शहर की सड़कों के किनारे, शासकीय परिसरों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक उद्यानों तथा अन्य उपलब्ध स्थानों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। हरित, स्वच्छ और सतत नासिक के निर्माण के लिए शासन, प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया।

इस अवसर पर मंत्री गिरीश महाजन, विधायक गोकुल गीते, महापौर हिमगौरी आडके-आहेर, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद, पूर्व नगरसेवक गणेश गीते सहित नगरसेवक, विभिन्न पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, पर्यावरण प्रेमी, स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सभी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना