रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

Indian Rupee Symbol: भारतीय रुपये का प्रतीक ₹ किसने बनाया और इसे कब अपनाया गया? जानिए डी. उदय कुमार के डिजाइन, देवनागरी के 'र' और अंग्रेजी के 'R' से जुड़े इस खास निशान की पूरी कहानी।
Indian Rupee Symbol
सरकार ने 15 जुलाई 2010 को ₹ के चिह्न को आधिकारिक रूप से अपनायासोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारतीय रुपये का प्रतीक डी. उदय कुमार ने डिजाइन किया था।

  • सरकार ने 15 जुलाई 2010 को ₹ के चिह्न को आधिकारिक रूप से अपनाया।

  • इस डिजाइन में देवनागरी के 'र' और अंग्रेजी के 'R' का मेल है।

Indian Rupee Symbol History: दुनिया की बड़ी मुद्राओं की अपनी अलग पहचान है। अमेरिकी डॉलर को $ और ब्रिटिश पाउंड को £ से पहचाना जाता है, ठीक इसी तरह भारतीय रुपये की पहचान भी उसके खास निशान ₹ से होती है। दरअसल, आज यह चिह्न हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसे बनाने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है।

साल 2010 से पहले भारतीय रुपये के लिए कोई आधिकारिक प्रतीक नहीं था। फिर सरकार ने एक प्रतियोगिता के जरिए ऐसा डिजाइन तलाशा, जो भारत की संस्कृति और आधुनिक सोच दोनों को दर्शा सके। हजारों डिजाइनों के बीच डी. उदय कुमार का बनाया निशान चुना गया। आखिर कैसे तैयार हुआ ₹ का यह प्रतीक और इसके पीछे क्या है खास सोच? जानिए पूरी कहानी।

Indian Rupee Symbol
Maharashtra Wage Rules 2026: सैलरी से 50% से ज्यादा कटौती नहीं, वीकली ऑफ पर काम किया तो डबल पे; जानें नया नियम

पहले Rs और Re से पहचाना जाता था रुपया

बता दें कि भारतीय रुपये को लंबे समय तक अंग्रेजी में Rs और Re लिखकर दर्शाया जाता था। उस समय अमेरिकी डॉलर ($), ब्रिटिश पाउंड (£), जापानी येन (¥) और यूरो (€) जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्रा चिह्न पहले से मौजूद थे। जब भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही थी, लेकिन रुपये की अपनी कोई अलग अंतरराष्ट्रीय पहचान नहीं थी। ऐसे में एक ऐसे प्रतीक की जरूरत महसूस हुई, जो भारतीय मुद्रा को दुनिया के सामने अलग पहचान दे सके।

Indian Rupee Symbol.
भारतीय रुपये को लंबे समय तक अंग्रेजी में Rs और Re लिखकर दर्शाया जाता थासोर्स-सोशल मीडिया

3 हजार से ज्यादा डिजाइनों में चुना गया ₹ का निशान

बता दें कि भारतीय रुपये का प्रतीक तैयार करने के लिए भारत सरकार ने 2009 में राष्ट्रीय स्तर की डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें देशभर के लोगों को अपने डिजाइन भेजने का मौका दिया गया। प्रतियोगिता में 3,000 से ज्यादा प्रविष्टियां आईं। इन सभी डिजाइनों में से एक ऐसे निशान को चुना गया, जो भारतीय संस्कृति और आधुनिकता दोनों को दर्शाता था।

किसने बनाया भारतीय रुपये का प्रतीक?

भारतीय रुपये का प्रतीक तमिलनाडु के डी. उदय कुमार ने डिजाइन किया था। वह पेशे से आर्किटेक्ट हैं और उस समय आईआईटी बॉम्बे में पीएचडी कर रहे थे। उनके डिजाइन को प्रतियोगिता में चुना गया। उन्होंने भारतीय रुपये को ऐसा प्रतीक दिया, जो देखने में सरल होने के साथ देश की भाषाई और सांस्कृतिक पहचान से भी जुड़ा है।

Indian Rupee Symbol
भारतीय रुपये का प्रतीक तमिलनाडु के डी. उदय कुमार ने डिजाइन किया थासोर्स-सोशल मीडिया

देवनागरी के 'र' और अंग्रेजी के 'R' से बना ₹

डी. उदय कुमार ने रुपये के प्रतीक को तैयार करने के लिए देवनागरी के अक्षर 'र' और अंग्रेजी के रोमन अक्षर 'R' को मिलाकर एक नया रूप दिया। इसमें दो समानांतर क्षैतिज रेखाएं भी शामिल की गईं, जो भारतीय तिरंगे की याद दिलाती हैं। इस तरह यह चिह्न भारतीय परंपरा और आधुनिक डिजाइन का मेल बन गया।

Indian Rupee Symbol
India's Most Expensive House: ये है भारत का सबसे महंगा घर, ₹15,000 करोड़ है कीमत; नाम और डिजाइन बेहद खास

15 जुलाई 2010 को मिली रुपये को नई पहचान

भारत सरकार ने 15 जुलाई 2010 को रुपये के प्रतीक चिह्न को आधिकारिक रूप से अपनाया। इसके बाद धीरे-धीरे बैंकिंग, कारोबार, सरकारी दस्तावेजों और डिजिटल पेमेंट में इसका इस्तेमाल बढ़ने लगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय रुपये का कोड INR है, जबकि ₹ उसका प्रतीक चिह्न है।

बता दें कि आज यही निशान हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। जिसका छोटी-सी चाय की दुकान से लेकर बड़े कारोबारी लेनदेन तक, ₹ का चिह्न भारतीय मुद्रा की पहचान के तौर पर इस्तेमाल होता है।B