गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

Musadik Malik Ghalib poetry: दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक ने गालिब की शायरी से संबोधन शुरू किया। उर्दू और अदब का जिक्र करते हुए भारत-पाक रिश्तों पर भी बात की।
Musadik Malik in SCO Meeting
मुसादिक मलिक(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक ने दिल्ली में उर्दू शायरी से संबोधन शुरू किया।

  • उन्होंने मिर्जा गालिब की कब्र के पास अंग्रेजी बोलने को अजीब बताया।

  • दिल्ली, लखनऊ और लाहौर को शायरी और अदब का गढ़ बताया।

  • मुसादिक मलिक ने भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए संवाद पर जोर दिया।

Musadik Malik in SCO Meeting: भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सभ्यता संवाद मंच पर पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक का अंदाज चर्चा में रहा। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत शेरो-शायरी से की और बार-बार मशहूर शायर मिर्जा गालिब का जिक्र किया। उर्दू में दिए गए संबोधन के दौरान उन्होंने दिल्ली और लखनऊ को शायरी और साहित्य की पहचान बताया। साथ ही कहा कि गालिब की कब्र के इतने करीब अंग्रेजी में बात करना उन्हें अजीब लग रहा है।

लखनऊ और लाहौर को बताया अदब का गढ़

पाकिस्तानी मंत्री ने दिल्ली, लखनऊ और लाहौर को शायरी और साहित्य की प्रमुख जगह बताया। उन्होंने कहा कि इन शहरों की अपनी सांस्कृतिक पहचान और अदबी विरासत है। गालिब का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी लेखन शैली और बात कहने का अंदाज दूसरों से अलग है।

मुसादिक मलिक ने कहा कि SCO सभ्यता संवाद मंच पर मौजूद सभी लोग अपनी आवाज और पहचान लेकर आए हैं, लेकिन गालिब की शायरी और उनका अंदाज आज भी खास है। उनके उर्दू संबोधन और शेरो-शायरी ने कार्यक्रम में साहित्य और संस्कृति का रंग भर दिया।

Musadik Malik in SCO Meeting
पाक के साथ मिलकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहा चीन, अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, हिंद महासागर में बढ़ेगा तनाव

गालिब की कब्र के पास अंग्रेजी बोलना अजीब

मुसादिक मलिक ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि यहां से कुछ ही दूरी पर मिर्जा गालिब की कब्र है। ऐसे में उनके इतने करीब बैठकर अंग्रेजी में बात करना उन्हें अजीब लग रहा है। इसलिए उन्होंने अपनी बात उर्दू में रखने का फैसला किया।

उन्होंने गालिब के पिता और दादा का जिक्र करते हुए बताया कि वे समरकंद से आए थे और गालिब की तदफीन निजामुद्दीन के पास हुई थी। मुसादिक मलिक ने कहा कि गालिब खुद को फारसी का बड़ा शायर मानते थे, लेकिन दुनिया उन्हें उर्दू के जरिए पहचानती है। उन्होंने इसी भावना के साथ मंच पर अपनी बात रखी अपने संबोधन में उन्होंने गालिब की शायरी का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में कई अच्छे शायर हैं, लेकिन गालिब का अंदाज-ए-बयां सबसे अलग है।

भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर भी रखी बात

अपने भाषण के दौरान मुसादिक मलिक ने भारत और पाकिस्तान के संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में सांस्कृतिक संवाद के जरिए दोनों देशों के रिश्तों में सुधार हो सकता है।

Musadik Malik in SCO Meeting
हेलीकॉप्टर से गोलीबारी, धू-धू जले वाहन, रुका बेसबॉल मैच... मेक्सिको में खूंखार ड्रग माफिया गिरफ्तार- VIDEO

उन्होंने कहा कि जब तक दोनों देशों के बीच बहुपक्षीय बातचीत नहीं होगी, तब तक संबंधों को बेहतर बनाना मुश्किल है। उनके मुताबिक, संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान दोनों देशों के बीच दूरी कम करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस तरह पाकिस्तान के मंत्री ने SCO सभ्यता संवाद मंच पर शायरी और उर्दू के जरिए अपनी बात रखी और सांस्कृतिक बातचीत को भारत-पाक संबंधों में सुधार का रास्ता बताया।