नासिक पुलिस (सौजन्य-नवभारत) 
नासिक

नासिक के मनमाड में वाइन शॉप चोरी की वारदात, चोरों ने नकदी और महंगी विदेशी शराब पर किए हाथ साफ

Nashik News: मनमाड के मध्य बाजार स्थित नीलम वाइन शॉप में तड़के चोरी, नकदी और महंगी विदेशी शराब पर हाथ साफ। ड्राई डे का फायदा उठाया गया, पुलिस CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश में जुटी है।

रूपम सिंह

Nashik Crime News: शराब की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बीच अज्ञात चोरों ने नासिक जिले के मनमाड शहर के मध्यवर्ती बाजार स्थित ‘नीलम वाइन शॉप’ को निशाना बनाते हुए नकदी और महंगी विदेशी शराब की बोतलें चुरा लीं। घटना मंगलवार तड़के की बताई जा रही है, जिससे स्थानीय व्यापारियों और शराब दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

गणतंत्र दिवस की छुट्टी का उठाया फायदा

पुलिस के अनुसार, गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को ड्राई डे होने के कारण शराब की दुकानें बंद थीं। इसी का लाभ उठाकर चोरों ने मंगलवार तड़के दुकान के शटर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। उन्होंने पहले गल्ले में रखी नकदी चुराई और फिर बड़ी मात्रा में महंगी ब्रांडेड शराब की बोतलें लेकर फरार हो गए। सुबह दुकान मालिक के पहुंचने पर चोरी का खुलासा हुआ।

एक महीने में दूसरी बार बनी निशाना

हैरानी की बात यह है कि इसी दुकान में एक महीने के भीतर दूसरी बार चोरी हुई है। पिछले महीने भी यहां से शराब की बोतलें चोरी होने की घटना सामने आई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-

बाजार में चर्चा, व्यापारियों की मांग

शहर के बाजार में यह चर्चा तेज है कि बढ़ती कीमतों के चलते व्यसनी लोग अब सीधे दुकानों को ही निशाना बना रहे हैं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।

CCTV खंगाल रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी