-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Nmc Election Duty Headmasters Fir Police Complaint
चुनाव ड्यूटी से इनकार, 4 हेडमास्टरों पर गिरी गाज, पुलिस थाने में दर्ज होगा मामला
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur NMC Election Duty: नागपुर मनपा चुनाव में ड्यूटी से इनकार करने वाले 4 हेडमास्टरों पर भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज। प्रशासन की कड़ी चेतावनी।

मनपा ऑफिस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Election Officer Nagpur: नागपुर मनपा के आम चुनाव के मद्देनजर चुनाव कार्यों में लापरवाही और आदेशों की अवहेलना करने वालों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। चुनाव प्रशिक्षण के आदेश को स्वीकार करने से इनकार करने वाले विभिन्न स्कूलों के 4 प्रधानाध्यापकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत फौजदारी मामला दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है।
जिन प्रधानाध्यापकों पर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं उनमें सिविल लाइंस (सदर) से एमए शेख, ईश्वरनगर (रमना मारोती रोड) से डीजी धार्मिक और पुष्पा दाभेकर तथा शांतिनगर से जयश्री सलामे शामिल हैं। राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मनपा के चुनाव विभाग ने 21 दिसंबर 2025 को मतदान अधिकारियों की नियुक्तियां घोषित की थीं।
जब चुनाव विभाग के कर्मचारी इन प्रधानाध्यापकों के दिए गए पते पर आधिकारिक नियुक्ति पत्र देने पहुंचे तो उन्होंने आदेश स्वीकार करने से साफ मना कर दिया। सक्षम प्राधिकारी द्वारा दिए गए आदेश का उल्लंघन करना एक कानूनी अपराध है जिसे देखते हुए प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा नगर परिषद 31 जुलाई से पहले जारी करेगी नई टैक्स असेसमेंट सूची, बढ़ सकता है प्रॉपर्टी टैक्स
अमरावती संभाग के GST संग्रह में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, राजस्व 800 करोड़ से बढ़कर 1600 करोड़ पहुंचा
जलभराव पर लगाम कसने के लिए नागपुर मनपा मुस्तैद; विभिन्न विभागों में बेहतर समन्वय उपाय पुख्ता करने पर जोर
नागपुर में विधायक के बंगले पर दिन-दहाड़े चोरी, उड़ाया हस्ताक्षर वाला चेक, मास्क लगाकर बैंक से निकाली बड़ी रकम
अधिकारियों में मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, उन्हें आगामी मनपा चुनावों के लिए मतदान अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था और उनके पते पर नियुक्ति का आदेश भेजा गया था। हालांकि उन्होंने इस आदेश को लेने से स्पष्ट मना कर दिया और 28 दिसंबर 2025 को आयोजित चुनावी प्रशिक्षण में भी अनुपस्थित रहे।
भारतीय न्याय संहिता के तहत होगी कार्रवाई
प्रशासन ने इस व्यवहार को बेहद गैर-जिम्मेदाराना माना है जिससे चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। मनपा आयुक्त और चुनाव अधिकारी के निर्देशानुसार इन सभी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत मामला दर्ज करने के लिए अंबाझरी पुलिस स्टेशन को पत्र लिखा गया है।
यह भी पढ़ें – केस होना और गुनाह साबित होना अलग, चंद्रशेखर बावनकुले की दोटूक, पुणे टिकट विवाद पर भाजपा का बचाव!
इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए स्वच्छता निरीक्षकों को अधिकृत किया गया है। इस पत्र की प्रतियां पुलिस आयुक्त, मनपा आयुक्त और अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को भी उचित कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से चुनाव ड्यूटी से बचने की कोशिश करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है।
गैर जिम्मेदारी बर्दाश्त नहीं
प्रशासन की सख्त चेतावनी मनपा के स्वच्छता विभाग के निरीक्षकों को संबंधित पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराने के लिए आधिकारिक तौर पर अधिकृत किया गया है। मनपा आयुक्त ने स्पष्ट संकेत दिया है कि चुनाव लोकतंत्र का एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है।
इस कार्य में किसी भी प्रकार की गैर जिम्मेदारी, बाधा या टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पहले भी काम में देरी करने वालों को चेतावनी दी गई थी लेकिन अब सीधे फौजदारी मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
Nagpur nmc election duty headmasters fir police complaint
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
US Hormuz Airstrikes: अमेरिका ने ईरान के केशम और बंदर अब्बास पर बरसाए भारी बम, 3 जहाजों पर हुआ था हमला
Jul 08, 2026 | 07:07 AMमहिलाएं आखिर सुरक्षित कहां? काशी-नागपुर ट्रेन में बदसलूकी से यात्रिय आक्रोशीत, सुरक्षा के दावों की खुली पोल
Jul 08, 2026 | 07:06 AMमुंबई में 99 साल की लीज वाली जमीनों पर ऐतिहासिक फैसला, स्टांप ड्यूटी घटी, फ्री-होल्ड के लिए 60% सहमति ही काफी
Jul 08, 2026 | 07:05 AM5 साल की उम्र में फिल्मों में आई थीं नीतू कपूर, पहली फिल्म में नहीं मिला था नाम, वैजयंतीमाला ने बदल दी किस्मत
Jul 08, 2026 | 07:02 AMLIVEआज की ताजा खबर 08 जुलाई LIVE: PM नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होंगे
Jul 08, 2026 | 06:59 AMदिनभर बादलों की लुकाछिपी और देर रात तक बरसती रहीं बूंदें; नागपुर में दर्ज हुई 21.2 मिमी बारिश, मौसम हुआ सुहाना
Jul 08, 2026 | 06:43 AME20 पेट्रोल पर बड़ा खुलासा, ARAI रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई, क्या पुरानी गाड़ियों के लिए बढ़ सकता है खतरा?
Jul 08, 2026 | 06:38 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














