भीषण हादसा (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नासिक

मालेगांव में खौफनाक हादसा, बस और पिकअप में जोरदार टक्कर, 4 की मौत, हाईवे पर मची चीख-पुकार

Malegaon Manmad Road Accident: मालेगांव-मनमाड रोड पर भीषण हादसा। बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में 4 की मौत, 20 घायल। वरहाने गांव के पास तड़के 3 बजे हुआ हादसा।

प्रिया जैस

Varhane Village Bus Crash: महाराष्ट्र के मालेगांव-मनमाड रोड पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा मालेगांव तालुका के वरहाने गांव के पास सुबह करीब तीन बजे के आसपास हुआ, जब पुणे से आ रही एक ट्रैवल्स बस और एक पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन सीधे ट्रैवल्स बस में घुस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार कई यात्री सीटों के बीच फंस गए, जबकि कुछ यात्री टक्कर के झटके से नीचे गिर पड़े। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

20 से ज्यादा यात्री चोटिल

इसके अलावा, करीब 20 से ज्यादा यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए मालेगांव के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

मालेगांव-मनमाड रोड पर यातायात प्रभावित

हादसे के बाद कुछ समय के लिए मालेगांव-मनमाड रोड पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार या झपकी आने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इससे पहले, 14 जनवरी को पुणे स्थित पिंपरी-चिंचवड़ शहर के कालेवाड़ी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ था। इस हादसे में दो सगी बहनों की मौके पर मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान ऋतुजा पांडुरंग शिंदे (24) और नेहा पांडुरंग शिंदे (20) के रूप में हुई थी। दोनों पुणे के पुनावले इलाके की रहने वाली थीं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी