द्वारका सर्कल (सोर्स: सोशल मीडिया)  
नासिक

नासिक के द्वारका अंडरपास का एक तरफ का स्लैब तैयार; मुंबई नाका से आडगांव नाका का सफर हुआ आसान

Nashik Route Highway: नासिक के द्वारका सर्कल अंडरपास का एक तरफ का स्लैब काम पूरा हो गया है, जिससे मुंबई नाका से आडगांव नाका का रास्ता साफ हो गया है। जुलाई तक सर्विस रोड भी खुल जाएगी।

रूपम सिंह

Nashik Dwarka Circle Underpass: नासिक शहर के सबसे व्यस्त यातायात केंद्रों में से एक, द्वारका सर्कल के पास चल रहे अंडरपास निर्माण कार्य में अब एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। परियोजना के अंतर्गत फ्लाईओवर के नीचे बने अंडरपास के एक ओर के स्लैब का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस हिस्से के खुलने से मुंबई नाका से आने वाले वाहन अब बिना किसी बाधा के सीधे आडगांव नाका की ओर जा सकेंगे।

कार्य की प्रगति और आगामी लक्ष्य

महाराष्ट्र राज्य आधारभूत विकास महामंडल के अनुसार, परियोजना के शेष कार्यों में भी तेजी लाई जा रही है- दोनों तरफ के सर्विस रोड को पूरी तरह से वाहनों के लिए खोलने का कार्य जुलाई माह तक पूरा करने का प्रयास है, जिससे दोनों दिशाओं में दोहरी यातायात व्यवस्था बहाल हो सकेगी।

अंडरपास का एक हिस्सा चालू होने से नासिक रोड से आने वाले वाहनों को मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीधा प्रवेश मिल रहा है, साथ ही पंचवटी, मुंबई नाका और गंगापुर रोड की ओर जाने वाला मार्ग भी सुलभ हुआ है। द्वारका से सारडा सर्कल तक के मुख्य निर्माण कार्य को पूरा होने में अभी चार से पांच महीने का समय और लग सकता है।

तकनीकी चुनौतियां और समाधान

परियोजना की गति को बनाए रखने के लिए प्रशासन तकनीकी बाधाओं को दूर करने में जुटा है। द्वारका होटल के समीप टीडीआर से संबंधित मामला लंबित होने और खरंबदा पार्क क्षेत्र में पेड़ों के पुनरोपण से जुडा मामला न्यायालय में होने के कारण निर्माण कार्य में कुछ रुकावटें आई है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि इन कानूनी और तकनीकी अड़चनों का जल्द समाधान कर कार्य को समय पर पूरा किया जाएगा।

द्वारका सर्कल का कायाकल्प करने के लिए 213 करोड़ 85 लाख की लागत से यह परियोजना शुरू की गई है। सिंहस्थ 2027 को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। परियोजना का पहला चरण फरवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यकारी अभियंता संदीप पांडागले ने कहा कि सर्विस रोड तैयार होते ही यातायात व्यवस्था में नागरिकों को राहत महसूस होगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें